Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kathua Cloudburst: LG मनोज सिन्हा ने अमित शाह से की बात, प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की दी जानकारी

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 07:41 PM (IST)

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गृह मंत्री अमित शाह को कठुआ में बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ अधिकारियों को बचाव कार्यों का समन्वय करने और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    Hero Image
    उपराज्यपाल ने कठुआ में बादल फटने की घटना पर गृहमंत्री से की बात। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से बात की और उन्हें कठुआ जिले में बादल फटने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी।

    उपराज्यपाल ने इस दुखद घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं सहायता कार्यों का समन्वय एवं क्रियान्वयन करने तथा मौके पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपराज्यपाल ने कहा कि कठुआ के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में हुई जान-माल की हानि से मैं बहुत व्यथित हूं। यह त्रासदी मन को स्तब्ध कर देने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी।

    मैंने वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और सहायता कार्यों का समन्वय और क्रियान्वयन करने तथा मौके पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।