विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, रामबन में फटा बादल और रियासी में भूस्खलन; 12 लोगों की दर्दनाक मौत

Published: Sat, 30 Aug 2025 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2025 01:43 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के रियासी और रामबन में भूस्खलन और बादल फटने से भीषण त्रासदी हुई है जिसमें 12 लोगों की जान ...और पढ़ें

रामबन में फटा बादल और रियासी में भूस्खलन; 12 लोगों की मौत। फोटो जागरण
रामबन में फटा बादल और रियासी में भूस्खलन; 12 लोगों की मौत। फोटो जागरण

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी और रामबन में कुदरत ने कहर बरपाया है। शनिवार को भूस्खलन और बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। दोनों हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हो गई। रामबन में बादल फटने से 5 लोगों की जान चली गई, वहीं, रियासी में भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

रियासी में भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से कच्चा मकान गिर गया। जिसमें पति, पत्नी और 5 बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबने से एक ही परिवार के सभी सदस्यों की जान चली गई। मृतकों की पहचान नजीर अहमद व उसकी पत्नी वजीरा बेगम के रूप में हुई है।

5 बेटों सहित पति-पत्नी की मौत

बिलाल अहमद पुत्र नज़ीर अहमद, 13 वर्ष, मोहम्मद मुस्तफा पुत्र नज़ीर अहमद, 11 वर्ष, मोहम्मद आदिल पुत्र नज़ीर अहमद, 8 वर्ष, मोहम्मद मुबारक पुत्र नज़ीर अहमद, 6 वर्ष और मोहम्मद वसीम पुत्र नज़ीर अहमद, 5 वर्ष के रूप में हुई है।

रामबन में 5 की मौत, 5 लापता

उधर, रामबन में बादल फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 5 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाशी जारी है। ओम राज, विद्या देवी व द्वारका नाथ के रूप में तीन मृतकों की पहचान हुई है। दो शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

राहत-बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव दल को तुरंत प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच व्यक्ति अभी भी लापता हैं। अचानक हुए इस बादल फटने की घटना से इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।