Move to Jagran APP

Jammu Crime: महिला वकील ने लगाया विदेश में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप

जम्मू के दोमाना की एक महिला वकील ने विदेश में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने महिला से कहा था कि वह भारत आकर उससे शादी करेगा लेकिन विदेश जाने के बाद उसने संपर्क करना छोड़ दिया।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkTue, 31 Jan 2023 10:21 AM (IST)
Jammu Crime: महिला वकील ने लगाया विदेश में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप
महिला वकील ने विदेश में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, जम्मू: दोमाना इलाके में रहने वाली एक महिला वकील ने विदेश में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का मामला दोमाना पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बिश्नाह निवासी आरोपित सुनील बजगोत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वह इन दिनों लंदन में रहता है। उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ दोमाना तिलक राज ने बताया कि आरोपित सुनील बजगोत्रा से महिला की पहचान इंटरनेट मीडिया के जरिये हुई थी। दोनों में दोस्ती गहरी हो गई। सुनील जब भारत आया तो वह महिला के घर भी गया था।

यह भी पढ़ें - Jammu: सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे की जाएगी जमीनी निगरानी, राष्ट्र विरोधी तत्वों की होगी पहचान

एक बच्चे की मां भी है महिला

आरोप है कि सुनील ने उसका शारीरिक शोषण किया था। सुनील ने महिला को विश्वास दिया कि वह जब अगली बार वापस भारत आएगा तो उससे शादी कर लेगा। महिला एक बच्चे की मां भी है। महिला का यह भी आरोप है कि सुनील के परिवार को उन दोनों के बारे में पूरी जानकारी थी। आरोपित सुनील जब वापस विदेश गया तो उसने महिला से संपर्क करना ही छोड़ दिया।

उसे अब यह पता चला है कि आरोपित सुनील कुमार कहीं और शादी करने जा रहा है। जब उसने सुनील के परिवार से इस बारे में बात की तो परिवार के सदस्यों ने उल्टा उसे ही धमकाया था। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाकर आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें - Jammu, Road Accident में आइआइटी कर्मी की मौत, कार चालक फरार, नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें - Kalakot News: दुकानें बंद कर सड़क के गड्ढे भरने में जुटे दुकानदार, सड़क बदहाली से कारोबार पर भी पड़ रहा असर