जम्मू-कश्मीर में फिर बदलेगा मौसम, अगले 24 घंटे में गर्जना के साथ होगी तेज बारिश, पढ़ें ताजा अपडेट
जम्मू-कश्मीर में उमस और धूप के बाद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की वर्षा और गर्जना की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर 19 सितंबर की सुबह तक मध्यम वर्षा हो सकती है जिसके बाद 20 से 28 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है। किसानों को धान की कटाई जैसे कृषि कार्य जारी रखने की सलाह दी गई है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। उमस और चिलचिलाती धूप के बाद एक बार फिर से वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और गर्जना के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।
कुछ स्थानों पर देर रात या 19 सितंबर सुबह तक मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद मौसम में सुधार रहेगा। 20 से 28 सितंबर तक शुष्क मौसम रहेगा। कुछ संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन, पत्थरों के गिरने की संभावना है।
किसानों को धान की कटाई एवं अन्य कृषि कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने की सलाह दी गई है। वीरवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।
गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री, पहलगाम में 10.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 9.6 डिग्री जबकि जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।