जम्मू-कश्मीर के लोग आज जरूर रहें सतर्क, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की भी चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में उमस भरी गर्मी के बाद मौसम विभाग ने शनिवार से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका जताई गई है इसलिए यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 23 से 26 अगस्त तक जम्मू संभाग और कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। दो दिन से उमस और चिलचिलाती गर्मी के बाद शनिवार से फिर से मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है।
पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की संभावना है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को नालों-नदियों, जलधाराओं, कच्चे मकानों और जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया।
23 से 26 अगस्त तक जम्मू संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों में मध्यम से भारी और तेज बारिश होने की संभावना है। 27 से 30 अगस्त तक मौसम उमस भरा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में बादल फटने और बाढ़ आने की आशंका जाहिर की है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क और उमस भरा रहा।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री रहा। वर्षा के बाद तापमान नीचे आ सकता है लेकिन उमस से राहत मिलने की संभावन कम ही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।