विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ व भूस्खलन का खतरा, विभाग ने लोगों को किया अलर्ट

Published: Sat, 16 Aug 2025 12:24 PM (IST)

किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट (जागरण फोटो)
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, जम्मू। किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही के बाद भी मौसम से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। अगले चार दिन तक किश्तवाड़ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में वर्षा का अनुमान है। शुक्रवार को भी भारी वर्षा की आशंका जताई जा रही है।

इसमें कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश का सिलसिला लगातार रुक-रुक कर जारी है। किश्तवाड़ के अलावा कुपवाड़ा व गांदरबल में भारी वर्षा से तबाही हुई है।

मौसम विभाग ने आगे भी प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार ने बताया कि 15 अगस्त को जम्मू संभाग के रियासी, ऊधमपुर, जम्मू, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रामबन समेत कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

17 तारीख को तेजा बारिश

कश्मीर में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश और कुछ देर के लिए तेज बौछारें संभव हैं। जन्माष्टमी पर मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, कुछ स्थानों पर बारिश रहेा। 17-18 अगस्त जम्मू संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जगहों पर बारिश की संभावना।

वीरवार देर रात से 15 अगस्त को जम्मू व कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन-तूफ़ान की आशंका है। कुछ संवेदनशील इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़, भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। राजौरी में 135 मिमी, पुंछ में 68.5 मिमी, रियासी में 67 मिमी, जम्मू में 54 मिमी और गुलमर्ग में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पहलगाम में 33.6 मिमी, गुलमर्ग में 47.2 मिमी, जम्मू में 25.3 मिमी और कटड़ा में 60.1 मिमी वर्षा हुई। जम्मू में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री के साथ सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा, जबकि श्रीनगर में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकांश क्षेत्रों में आर्द्रता सुबह और शाम के समय 80 से 100 प्रतिशत के बीच रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।