Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Weather: कई हिस्सों में झमाझम बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों में अलर्ट

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 07:29 AM (IST)

    जम्मू संभाग में झमाझम बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुंदरबनी में टिन गिरने से एक दंपती घायल हो गया जिन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई है।

    Hero Image
    जम्मू के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई

    जागरण संवाददाता, जम्मू। दो दिन धूप के बाद शनिवार को जम्मू संभाग के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ। प्रमुख मार्गों के अलावा श्रीनगर-सोनामार्ग-गुमरी सड़क बंद रही। मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुंदरबनी में टिन गिरने से दंपती घायल हो गया। बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा रहा। लद्दाख में जोजि ला क्षेत्र में तेज बारिश हुई। जम्मू में दिन में मौसम साफ रहने के बाद दोपहर बाद अचानक बादल छाए और करीब घंटा भर तेज बौछार हुई। कुछ जगहों पर जलभराव हुआ।

    ऊधमपुर में डेढ़ घंटे तक तेज वर्षा ने शहर और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कोई नुकसान दर्ज नहीं हुआ। इस बारिश ने पहले से ही प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं सुंदरबनी में एक टिन के शेड गिरने से गांव सिया के जगदीश लाल और उनकी पत्नी संतोष देवी घायल हो गए। गंभीर स्थिति को देखते उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।

    वर्षा से पौनी-रियासी मार्ग पर कई स्थानों पर मलबे के ढेर जमा हो गए हैं। रविवार को दक्षिण और मध्य कश्मीर के कई स्थानों, उत्तर कश्मीर के कुछ इलाकों के साथ-साथ पुंछ, राजौरी, बनिहाल, रामबन, रियासी, ऊधमपुर, जम्मू, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में बारिश और गरज के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई है।

    श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 16.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमशः 3.1 और 1.1 डिग्री अधिक है। जम्मू में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री दर्ज हुआ।

    शनिवार को पहाड़ों पर हुई बारिश से दो दिन तक शांत रहने के बाद झेलम नदी फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर वर्तमान में करीब 630 क्यूमेक्स पर बह रहा है और आने वाले घंटों में इसके और बढ़ने की आशंका है। संवेदनशील और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अलर्ट पर रहने का आग्रह किया गया है। कश्मीर में सात से 12 सितंबर तक अधिकांश इलाकों में रुक-रुकर हल्की या तेज बारिश होने की संभावना है।

    comedy show banner
    comedy show banner