Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू बोले- कश्मीर में टारगेट किलिंग के लिए सरकार जिम्मेदार

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2022 06:16 PM (IST)

    जम्मू पहुंचे कृष्णा अलावरू ने प्रदेश यूथ कांग्रेस की कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर में सुरक्षा हालात खराब होने के लिए भाजपा को जि ...और पढ़ें

    Hero Image
    कृष्णा अलावरू ने कश्मीर में चुनिंदा हत्याओं की निंदा करते हुए कहा- सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही।

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरू ने कश्मीर में चुनिंदा हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारजनों को राहत राशि दिए जाने की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू पहुंचे कृष्णा अलावरू ने प्रदेश यूथ कांग्रेस की कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर में सुरक्षा हालात खराब होने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में संवेदनशील इलाकों में कार्यरत अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मियों को सुरक्षित जगहों पर बसाया जाए। लोगों को हर तरह के आतंकवाद से बचाया जाए।

    उन्होंने यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर काम करने पर बल दिया। बूथ स्तर की कमेटियों का गठन करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को चुनाव में प्रोत्साहित किया जाए। देश में सुरक्षा व बेरोजगारी अहम मुद्दे हैं। यूथ कांग्रेस को इन मुद्दों को उजागर करना चाहिए। जम्मू कश्मीर में सुशासन पर पार्टी जोर देगी। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर सरकार की नाकामियों को उजागर करना चाहिए।

    यूथ कांग्रेस में जो भी कार्यकर्ता बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। कांग्रेस देश में व्यापक सुधार लाने के लिए काम करेगी। पार्टी ने कश्मीर में चुनिंदा हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाई है। सरकार को कश्मीर में हुई हत्याओं की जिम्मेदारी लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने पंजाब में प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा की।

    बैठक में दो मिनट का मौन रखकर कश्मीर में हत्याओं व मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए दिवंगतों के परिवार के प्रति संवेदना जताई गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुलाम अहमद मीर, कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मुलाराम, योगेश साहनी, प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रधान उदय चिब व अन्य शामिल हुए।