Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: 'हर घर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को करें प्रेरित', बैठक में जितेंद्र सिंह ने दिए अहम निर्देश

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 10:39 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा नेताओं से हर घर तिरंगा अभियान को एकता के उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय खेल दिवस के समारोहों को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने के निर्देश दिए। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तिरंगा रैलियां जोरों पर हैं जहाँ लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    Hero Image
    हर घर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को करें प्रेरित- जितेंद्र सिंह

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भाजपा नेताओं को हर घर तिरंगा अभियान को जनता की एकता का उत्सव के रूप में मनाते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ऐसा कोई घर न हो जिस पर तिरंगा न लहरा रहा हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान को यादगार बनाने के अभियान के तहत डॉ जितेंद्र सिंह ने सोमवार को अपने उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के जिला प्रधानों, विधायकों व जिला विकास परिषद के सदस्यों से ऑनलाइन बैठक कर निर्देश दिए कि वे स्वतंत्रता दिवस व 29 अगस्त से शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाले समारोहों को कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें।

    इस समय जम्मू कश्मीर में भाजपा की तिरंगा रैलियां जोरों पर हैं। सोमवार को भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल के नेतृत्व में बड़ी ब्राहमणा में निकाली गई तिरंगा रैली के दौरान लोगों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों पर शान से तिरंगे लहराएं।

    इस तिरंगा रैली में विधायक चन्द्र प्रकाश गंगा व पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा ने श्रीनगर के जवाहर नगर से कान्वेंट स्कूल तक रैली निकाल कर लोगों को शान से तिरंगे लहराने को प्रेरित किया।

    इससे पहले रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने बिश्वाह के सीमावर्ती इलाकों में तिरंगा रैली निकाल कर हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने का संदेश दिया था। यह तिरंगा रैली सीमांत अरनिया से जवोबाल तक निकाली गई।

    वहीं सोमवार को डा जितेन्द्र सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न जिलों में हो रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत के स्वतंत्रता संग्राम, अखंडता व गौरव का जीवंत प्रतीक है।

    पार्टी कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य व नागरिक यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रीय ध्वज गर्व से न लहराए। केंद्र मंत्री ने नेताओं को हाकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के सम्मान में 29 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी ली।