Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की PM मोदी की तारीफ

    Updated: Mon, 26 May 2025 11:56 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी रक्षा प्रणाली को भी मजबूत किया है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है और देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

    Hero Image
    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने जापान को पछाड़ा: जितेंद्र सिंह

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत का जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का परिणाम है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि देश ने 2014 के बाद अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है। हाल की सैन्य सफलताओं ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि निति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने भी कहा कि भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश की जीडीपी 4.187 ट्रिलियन डालर है। वहीं, जापान की जीडीपी 4.186 ट्रिलियन डॉलर है। सुब्रमण्यम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और भूराजनीतिक स्थिति अनुकूल है।

    जितेंद्र सिंह ने रविवार को जम्मू में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने पिछले 10-11 वर्षों में विकास की राह पर तेजी से कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमें 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल करना है।

    देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निति आयोग के सीईओ ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में पिछले एक दशक में महत्वपूर्ण काम हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एकजुट होकर काम किया है। यह भारत की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होकर नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।