Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir : आवाम की आवाज में उपराज्यपाल ने दिया योग से स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इस बार का थीम है मानवता के लिए योग। सरकार योग संबंधित गतिविधियों में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।

    By Vikas AbrolEdited By: Updated: Sun, 19 Jun 2022 07:16 PM (IST)
    Hero Image
    उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाया जाना चाहिए।

    जम्मू, राज्य ब्यूरो : योग दुर्लभ वैज्ञानिक तरीका है जो हमें शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है। व्यक्तिगत तौर पर तनाव को दूर करने और स्वयं की देखभाल करने को बढ़ावा देता है। यह विचार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अवाम की आवाज कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाएं। अंदरूनी चेतना व बाहरी दुनिया के बीच संपर्क में योग अहम है। कई बीमारियों को दूर करने में योग अहम साबित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इस बार का थीम है मानवता के लिए योग। सरकार योग संबंधित गतिविधियों में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। योग को लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बनाने पर उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाया जाना चाहिए। लोगों के बीच योग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने संगठनों व लोगों की सराहना करते हुए उपराज्यपाल ने जकूरा, हजरतबल के मोहम्मद ताहिर का जिक्र किया जो जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में निशुल्क योग के प्रशिक्षण कैंप लगाते हैं।

    उन्होंने कहा कि योग सोसायटी आफ कश्मीर के शब्बीर अहमद डार साल 2009 से विशेष योग थैरेपी कैंप लगा रहे हैं। सरकार भी योग को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। इस साल फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्कूल शिक्षा विभाग बड़े पैमाने पर योग दिवस मना रहा है।

    एक जिला एक उत्पाद योजना का भी उल्लेख किया :

    अवाम की आवाज के 15वें कार्यक्रम में एक जिला एक उत्पाद योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के सरकार के प्रयासों पर उल्लेख किया गया। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की देखरेख में हम जिलों की क्षमता को विकसित कर रहे हैं और जिलों को निर्यात का केंद्र बनाया जा रहा है। अखरोट, जैतून तैल, लेमन ग्रास पौधे से जुड़े लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार संबंधित यूनिट पर 35 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। उत्पादों कीबिक्री के लिए भी सरकार सहयोग दे रही है। डोडा जिला को पहले ऑलिव जिला घोषित किया गया था लेकिन अब अखरोट के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि डोडा के अखरोट उत्पादन वाले किसान योजना का लाभ उठाएंगे। सिन्हा ने जैनाकोट के जावेद अहमद का जिक्र किया जो होकरसर वेटलैंड को साफ करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बांडीपोरा के कहनूसा के अब्दुल समद का जिक्र किया जो धान की पुआल चप्पल बनाने के पारंपरिक तरीके को जिंदा रखा है। उपराज्यपाल ने राजौरी के शुभम गुप्ता के सुझाव का उल्लेख किया जिन्होंने जम्मू कश्मीर में आध्यात्मिक सर्किट को बढ़ावा देने के लिए लोगों को भागीदार बनाने का सुझाव दिया।