लद्दाख के बर्फीले मैदान में खेला जा रहा आइस हॉकी, 15 टीमों ने लिया भाग; 13 जनवरी को होगा फाइनल मुकाबला
Ice Hockey in Ladakh केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नए साल में आइस हॉकी (ice hockey game in ladakh) मैदानों में युवा खिलाड़ियों ने जोश दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को लेह में क्षेत्र में पहली एनफील्ड आइस हॉकी लीग शुरू हो गई। दस दिवसीय आइस हॉकी लीग में महिलाओं की पांच टीमों समेत पंद्रह टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।

राज्य ब्यूराे, जम्मू। Ladakh News: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नए साल में आइस हॉकी (ice hockey game in ladakh) मैदानों में युवा खिलाड़ियों ने जोश दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को लेह में क्षेत्र में पहली एनफील्ड आइस हॉकी लीग शुरू हो गई। लद्दाख खेल विभाग के सचिव रविन्द्र कुमार ने बुधवार को लेह के एनडीएस स्टेडियम की आइस हॉकी रिंक में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
आइस हॉकी लीग में 15 टीमें ले रहीं भाग
दस दिवसीय आइस हॉकी लीग में महिलाओं की पांच टीमों समेत पंद्रह टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन हुए पुरुषों के कड़ी टक्कर वाले मुकाबले में पुरगी वॉरियर टीम ने हुमास वॉरियर टीम को 3-2 से पराजित कर दिया। वहीं महिला मुकाबले में लद्दाख की शकार चिकतन क्वीन्स की टीम ने शाम इग्लस टीम को पराजित कर अपना विजय अभियान शुरू किया।
13 जनवरी को होगा फाइनल मुकाबला
प्रतियोगिता का कामयाब बनाने में लद्दाख प्रशासन व शाम इग्लस आइस हॉकी एसोसिएशन आफ लद्दाख की ओर से सहयोग दिया जा रहा है। प्रतियाेगिता के फाइनल मुकाबले 13 जनवरी को खेले जाएंगे। खेल सचिव रविन्द्र कुमार ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लद्दाख प्रशासन क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में हिर संभव कार्रवाई कर रहा है।
दूरदराज इलाकों में बनाए जा रहे आइस हॉकी रिंक
दूरदराज इलाकों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए लगातार खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए दूरदराज इलाकों में आइस हॉकी रिंक बनाए जा रहे हैं। इसके साथ खिलाड़ियों को उपकरण भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी में लद्दाख में स्कूल नेशनल गेम्स आइस हॉकी प्रतियोगिता के साथ कई अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
खेल का उद्देश्य लद्दाख में आइस हॉकी प्रतिभा का निखारना
लद्दाख में शुरू हुई अपनी तरह की इस प्रतियोगिता के क्षेत्र के सभी 9 जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। नए साल की पहली बड़ी इस प्रतियोगिता का मकसद लद्दाख में आइस हॉकी प्रतिभा की पहचान कर उसे निखारना है। मंगलवार को इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों ने युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित किए गए एक रोड शौ में हिस्सा लिया था।
लद्दाख में आइस हॉकी खेलों का सीजन हुआ शुरू
लद्दाख की टीमों ने इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारी की है। खेल विभाग इस प्रतियोगिता के दौरान अच्छे खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे खेलने का मौका देगा। इसी बीच आइस हॉकी लीग के साथ लद्दाख में आइस हॉकी खेलों का सीजन शुरू हो गया है।
एलजी आइस हॉकी कप, सीइसी आइस हॉकी कप का होगा आयोजन
आने वाले दिनों में लद्दाख में एलजी आइस हॉकी कप , सीइसी आइस हॉकी कप प्रतियोगिताओं के साथ सेना द्वारा भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में लद्दाख की स्थानीय टीमों के साथ साथ सेना व आइटीबीपी की टीमें भी हिस्सा लेती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।