विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द, 9 जनवरी को कानून व्यवस्था की करते समीक्षा

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena
Published: Mon, 08 Jan 2024 06:34 PM (IST)

9 जनवरी को होने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया। इस ...और पढ़ें

खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द (फाइल फोटो)।
खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द (फाइल फोटो)।

एजेंसी (पीटीआई), जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मंगलवार को होने वाला जम्मू-कश्मीर दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया। मौजूदा खराब मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान के चलते ये फैसला लिया गया। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी दौरा खराब मौसम के चलते टाल दिया गया था।

कई परियोजनाओं की रखने वाले थे आधारशिला

गृहमंत्री अमित शाह को जम्मू में केंद्र सरकार के कार्यक्रम 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में भाग लेने और ई-बसों सहित 1379 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने और 2,348 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने का कार्यक्रम था।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था की गृहमंत्री करते समीक्षा

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री का जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और विकास की समीक्षा करने का भी कार्यक्रम था और उन्होंने पुंछ सेक्टर में डेरा की गली की यात्रा करने और इस क्षेत्र में हाल ही में मारे गए नागरिकों के परिवारों से मिलने की योजना बनाई थी। अधिकारियों ने कहा कि उनका जम्मू में अनुकंपा के आधार पर कई युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने का भी कार्यक्रम था।

ये भी पढ़ें: BJP ने क्यों कहा विपक्षी गठबंधन भानुमति के कुनबा जैसा? ममता-राहुल से लेकर खड़गे-नीतीश के अलावा ये नेता भी PM के दावेदार

बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना ने की पुष्टि

अधिकारियों ने जारी बयान में बताया कि मौजूदा खराब मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसकी पुष्टि जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना ने भी की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि "अभी सूचित किया गया है कि क्षेत्र में व्याप्त अनिश्चित मौसम की स्थिति के कारण, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @अमितशाह जी की कल (9 जनवरी) जम्मू यात्रा रद्द कर दी गई है।"

ये भी पढ़ें: Jammu News: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, चेकिंग अभियान के तहत हिरासत में लिए दो लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।