जम्मू-कश्मीर में आज फिर सताएगी गर्मी, 19-20 को प्री-मानसून के आसार; पढ़ें लेटेस्ट मौसम अपडेट
जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू संभाग में तापमान सामान्य से कम है जबकि श्रीनगर में पारा अभी भी सामान्य से ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है लेकिन 19 और 20 जून को प्री-मानसून बारिश की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गत सप्ताह की प्रचंड गर्मी के बाद फिलहाल मौसम राहत भरा बना हुआ है। जम्मू संभाग में तापमान सामान्य से कुछ नीचे आया है, जबकि श्रीनगर में अभी भी पारा सामान्य से कुछ ऊपर है।
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लू से छुटकारा मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
19 और 20 जून को प्री-मानसून की बारिश की संभावना है। मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
बनिहाल का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम 15.0 डिग्री, बटोत का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम 17.7 डिग्री, कटड़ा का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर का अधिकतम पारा 30.5 व न्यूनतम 16.9 डिग्री दर्ज किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।