विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश से हाहाकार, मां वैष्णो देवी के बीस हजार श्रद्धालु रास्ते में फंसे; 20 से ज्यादा ट्रेनें रद

Published: Wed, 27 Aug 2025 05:30 AM (IST)

जम्मू संभाग में भारी बारिश के चलते रेलवे स्टेशन और होटलों में हजारों वैष्णो देवी श्रद्धालु फंसे हुए हैं। 20 ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बारिश से हाहाकार, मां वैष्णो देवी के बीस हजार श्रद्धालु रास्ते में फंसे (Katra Station)
जम्मू-कश्मीर में बारिश से हाहाकार, मां वैष्णो देवी के बीस हजार श्रद्धालु रास्ते में फंसे (Katra Station)

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू संभाग में मंगलवार को भारी वर्षा के कारण रेलवे स्टेशन और होटलों में करीब 20 हजार मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु फंसे हुए है। वर्षा के कारण 20 से अधिक ट्रेनें रद हो गईं और राजमार्ग धंसने से जम्मू का शेष भारत से सड़क संपर्क कटने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री रेलवे स्टेशन पर अटक गए।

रेलवे के अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर अटके यात्रियों के लिए स्वयंसेवी संगठनों की मदद से ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है।

मंगलवार को मां के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे और दर्शन करके लौटे श्रद्धालु भी अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

पहले भारी वर्षा के कारण ट्रेन रद होने से काफी श्रद्धालु फंस गए और यात्रा बाधित होने से कटड़ा में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अटके हुए हैं। लगातार वर्षा के कारण हाईवे पर पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। इस वजह से किसी को कटड़ा से जाने नहीं दिया जा रहा।

कटड़ा स्टेशन पर दो हजार लोग फंसे

इसके अलावा जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर भी दो हजार से अधिक श्रद्धालु हैं। रेलवे के अनुसार काफी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। हालांकि जम्मू स्टेशन के आसपास जलभराव के कारण काफी परेशानी रही।

अधिकांश होटलों, धर्मशालाओं में काफी संख्या में लोग रुक गए हैं। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर दोपहर को हुए भूस्खलन के बाद श्रद्धालुओं की संख्या करीब आठ हजार से अधिक थी। उन्हें कटड़ा में सुरक्षित जगहों पर ठहराया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।