Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu: अब साल में 4 बार अपने काम का ब्यौरा देंगे सरकारी कर्मचारी, कर्मचारी प्रदर्शन नियंत्रण पोर्टल पर देंगे हर जानकारी

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 03:08 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर में शासन को पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्रवाई के लिए अब सरकारी कर्मचारियों को साल में चार बार पोर्टल पर अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट भरनी होगी। जम्मू कश्मीर सरकार ने कर्मचारियों के प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए कर्मचारी प्रदर्शन नियंत्रण पोर्टल बनाया है।कर्मचारी अपने काम का ब्यौरा फाइलों के निपटारे फील्ड के दौरों के साथ हल किए गए लोगों के मसलों के बारे में जानकारी देंगे।

    Hero Image
    अब साल में 4 बार अपने काम का ब्यौरा देंगे सरकारी कर्मचारी, कर्मचारी प्रदर्शन नियंत्रण पोर्टल पर देंगे हर जानकारी

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। Jammu News:  जम्मू कश्मीर में शासन को पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्रवाई के लिए अब सरकारी कर्मचारियों को साल में चार बार पोर्टल पर अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट भरनी होगी। सरकार ने वर्ष 2022 में यह व्यवस्था बनाई थी सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को हर महीने की सात तारीख को पोर्टल पर अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट देनी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या काम किया हर तीन महीने में रिपोर्ट देंगे कर्मचारी 

    अब सरकार ने इस व्यवस्था को सरल बनाते हुए सरकारी कर्मचारियों को हर तीन महीने के बाद पोर्टल पर यह रिपोर्ट देने के लिए कहा है कि उन्हाेंने इस अवधि के दौरान क्या काम किया है। पे लेवल 6 व इसके उपर के कर्मचारियों को जनवरी माह से मार्च महीने तक अपने प्रदर्शन की रिपोर्ट अप्रैल माह की 7 तारीख तक भरनी होगी।

    पे लेवल पांच के कर्मचारियों को नहीं भरनी होगी रिपोर्ट 

    इसके बाद उन्हें सात जुलाई, 7 अक्टूबर व अगले साल सात जनवरी तक अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट देनी होगी कि उनके कामकाज की उपलब्धियां क्या रही। उनके कामकाज का आंकलन अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर व जनवरी महीनों में होगा। इसी बीच पे लेवल पांच या इसके नीचे के कर्मचारियों को पोर्टल पर प्रदर्शन रिपोर्ट नही भरनी होगी। जम्मू कश्मीर सरकार का यह आदेश वीरवार को सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी किया गया।

    कर्मचारी प्रदर्शन नियंत्रण पोर्टल पर देनी होगी जानकारी

    जम्मू कश्मीर सरकार ने कर्मचारियों के प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए कर्मचारी प्रदर्शन नियंत्रण पोर्टल बनाया है। केंद्र सरकार की सैंडेस एप्लीकेशन पोर्टल पर प्रदर्शन रिपोर्ट भरने के लिए कर्मचारियों को वन टाइम पासवर्ड दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Swachh Survekshan-2023: कटड़ा को मिला बेस्ट क्लीन सिटी का अवॉर्ड, धार्मिक के साथ बना सबसे स्वच्छ शहर; तो लुढ़की जम्मू की रैंकिंग

    ब्यौरा का देना होगा सबूत

    इस पोर्टल पर कर्मचारी को अब हर तीन महीने बाद किए गए अपने काम का ब्यौरा, फाइलों के निपटारे, फील्ड के दौरों के साथ हल किए गए लोगों के मसलों के बारे में जानकारी देनी है। ब्यौरे के साथ सबूत भी देने होंगे। इस ब्यौरे से कर्मचारियों की निगरानी करने के साथ विभागाध्यक्ष कर्मचारियों की वार्षिक रिपोर्ट तैयार करेंगे। कर्मचारियों की तरह वरिष्ठ अधिकारियों को भी अपनी अपनी रिपोर्ट देनी होगी। समीक्षा करने वाले अधिकारियों के कामकाज का आंकलन विभागों के प्रशासनिक सचिव करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Ladakh Data Centre: लद्दाख में तेजी से हो रहा स्टेट डाटा सेंटर का निर्माण, डिजिटल हो रहा हर सरकारी काम; पढ़ें खास सुविधाएं