Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा में शामिल हुए प्रो. गारू राम भगत

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 02 Feb 2019 02:02 AM (IST)

    राज्य ब्यूरो, जम्मू : आरएसपुरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत अपने समर्थकों के स

    भाजपा में शामिल हुए प्रो. गारू राम भगत

    राज्य ब्यूरो, जम्मू : आरएसपुरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को प्रधान र¨वद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री क¨वद्र गुप्ता, एमएलसी अजातशत्रु ¨सह की उपस्थिति में प्रो. गारू राम भाजपा में शामिल हुए। र¨वद्र रैना ने गारू राम का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। पूर्व विधायक भाजपा की विचाराधारा से प्रभावित रहे हैं, लेकिन कुछ गलतफहमियों के कारण बाहर चले गए थे। उन्होंने गारू राम की पार्टी में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। क¨वद्र गुप्ता ने गारू राम का पार्टी में वापस आने का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में भाजपा का काम गारू राम को वापस खींच लाया है। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। गारू राम भगत ने कहा कि अर्से के बाद वह उनकी अपने घर में वापसी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व ओर विश्वास ने उन्हें भाजपा में वापस लाया है। गारू राम के साथ भाजपा में सतपाल, कैप्टन जगदीश, शाम लाल, त्रिलोक ¨सह, जोगेंद्र ¨सह, महेंद्र ¨सह व अन्य शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें