जम्मू कश्मीर की चार नदियां राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित
केंद्र सरकार ने चार नदियों चिनाब, सिंधु, झेलम और रावी को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है। इससे जल ट्रांसपोर्ट व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
जम्मृू, राज्य ब्यूरो। केंद्र सरकार ने चार नदियों चिनाब, सिंधु, झेलम और रावी को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है। इससे जल ट्रांसपोर्ट व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इन नदियों का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। यह जानकारी पीएचई, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने दी।
मंत्री ने अपने विभाग के अनुदान पर बताया कि इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डीपीआर व संभावनाएं तलाशने पर राज्य सरकार काम कर रही है। इन नदियों में जल ट्रांसपोर्ट से राज्य की आर्थिक सामाजिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि झेलम दरिया के पहले चरण में व्यापक बाढ़ प्रबंधन योजना के लिए 399.29 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें से 177.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं। झेलम दरिया की व्यापक बाढ़ प्रबंधन योजना के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत 1684.60 करोड़ रूपये रखे गए हैं। पंजाब के साथ शाहपुर कंडी बैराज के निर्माण को लेकर उपजा विवाद सुलझ गया है और दोनों सरकार ने नया समझौता किया है। जम्मू क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए चिनाब दरिया से बाढ़ पर नियंत्रण करने के नाम से प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस पर 2,314 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका डीपीआर केंद्र सरकार को भेजा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।