Footbridge Collapsed: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा, फुटब्रिज गिरने से 62 लोग घायल
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिर गया। बेनी संगम पर बने इस ब्रिज के गिरने से 80 से 85 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

जम्मू, एएनआई। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक फुटब्रिज गिरने से कई बच्चों सहित कम से कम 60 से 62 लोगों घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के गांव में बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा था। इस मौके पर कई श्रद्धालु यहां इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
उधमपुर की डीएम ने कहा कि हादसे मे 62 लोग घायल हुए हैं, जबकि 25 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ब्रिज गिरने के बाद आधे घंटे में इलाके से निकासी की गई। वहीं गंभीर हालत में 5 घायलों को जम्मू रेफर किया गया है।
Udhampur Foot Over Bridge collapse | J&K: 62 people were injured while 25 were referred to the district hospital. The evacuation was done in half an hour. 5 injured people in critical condition were referred to Jammu: DM, Udhampur pic.twitter.com/YmHQ15c7mN
— ANI (@ANI) April 14, 2023
#WATCH | J&K: A footbridge collapsed during the Baisakhi celebration at Beni Sangam in Bain village in Udhampur's Chenani Block
Six people were injured during the incident. A rescue operation is underway. Police and other teams have reached the site: Dr Vinod, SSP Udhampur… pic.twitter.com/2jGn1QxLpX
— ANI (@ANI) April 14, 2023

घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में 80-85 लोगों को चोटें आई हैं। 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है। इनकी हालत गंभीर है।
दुर्घटना में 80-85 लोगों को चोटें आई हैं। 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है: चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता, उधमपुर, जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/XLs0rGNtzB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2023
बता दें कि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगदड़ देखी जा सकती है। इस हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
A footbridge collapsed during the Baisakhi celebration at Beni Sangam in Bain village in Udhampur's Chenani Block. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/Hw1wKV5vML
— swati (@Swatisingh9921) April 14, 2023

ओवरलोडिंग की वजह से टूटा ब्रिज
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बैसाखी समारोह के दौरान चेनानी प्रखंड के बैन गांव के बेनी संगम में हुई। यहां पर एक फुट ब्रिज बनाया गया था। इस पर सिर्फ 20 लोगों के चलने की क्षमता है। शुक्रवार को इस फुट ओवर ब्रिज को क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण यह हादसा हुआ। भीड़ अधिक होने के कारण 150 लोग इस ब्रिज पर चढ़ गए थे। भार ज्यादा होने की वजह से यह पुल टूट गया।
संभागीय आयुक्त (जम्मू) रमेश कुमार ने कहा कि पुल ओवरलोडिंग के कारण ढह गया क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उस पर जमा हो गए थे। बैसाखी के चलते स्थानीय लोग और श्रद्धालु यहां पर त्योहार मनाने आए थे। ब्रिज टूटने की वजह से यहां अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में लोग यहां पर इकट्ठा थे। हादसे में बच्चें और महिलाओं समेत 80 से 85 लोगों के घायल होने की सूचना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।