Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Footbridge Collapsed: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा, फुटब्रिज गिरने से 62 लोग घायल

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 08:22 PM (IST)

    शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिर गया। बेनी संगम पर बने इस ब्रिज के गिरने से 80 से 85 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में गिरा फुटओवर ब्रिज, हादसे में 85 लोग हुए घायल

    जम्मू, एएनआई। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक फुटब्रिज गिरने से कई बच्चों सहित कम से कम 60 से 62 लोगों घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के गांव में बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा था। इस मौके पर कई श्रद्धालु यहां इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधमपुर की डीएम ने कहा कि हादसे मे 62 लोग घायल हुए हैं, जबकि 25 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ब्रिज गिरने के बाद आधे घंटे में इलाके से निकासी की गई। वहीं गंभीर हालत में 5 घायलों को जम्मू रेफर किया गया है।

    घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती

    अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

    चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में 80-85 लोगों को चोटें आई हैं। 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है। इनकी हालत गंभीर है।

    बता दें कि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगदड़ देखी जा सकती है। इस हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

    A footbridge collapsed during the Baisakhi celebration at Beni Sangam in Bain village in Udhampur's Chenani Block. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/Hw1wKV5vML

    ओवरलोडिंग की वजह से टूटा ब्रिज

    अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बैसाखी समारोह के दौरान चेनानी प्रखंड के बैन गांव के बेनी संगम में हुई। यहां पर एक फुट ब्रिज बनाया गया था। इस पर सिर्फ 20 लोगों के चलने की क्षमता है। शुक्रवार को इस फुट ओवर ब्रिज को क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण यह हादसा हुआ। भीड़ अधिक होने के कारण 150 लोग इस ब्रिज पर चढ़ गए थे। भार ज्यादा होने की वजह से यह पुल टूट गया।

    संभागीय आयुक्त (जम्मू) रमेश कुमार ने कहा कि पुल ओवरलोडिंग के कारण ढह गया क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उस पर जमा हो गए थे। बैसाखी के चलते स्थानीय लोग और श्रद्धालु यहां पर त्योहार मनाने आए थे। ब्रिज टूटने की वजह से यहां अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में लोग यहां पर इकट्ठा थे। हादसे में बच्चें और महिलाओं समेत 80 से 85 लोगों के घायल होने की सूचना है।