PM Modi Jammu Visit : देश के लिए मिसाल बनी पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत पल्ली, पीएम बोले- यहां के लोगों ने दिखाया सबका प्रयास क्या होता है
पीएम ने खुशी जताई कि 500 किलाेवाट का साेलर प्रोजेक्ट मात्र तीन हफ्ते में बन जाता है। पल्ली गांव ऊर्जा स्वराज का बड़ा उदाहरण बना है। उन्हाेंने कहा कि ...और पढ़ें

जम्मू, राज्य ब्यूरो : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सौर ऊर्जा से रोशन होने का तोहफा प्रधानमंत्री से हासिल कर जम्मू संभाग की सांबा जिले की पल्ली पंचायत देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बन गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पंचायत में 348 घरों को रोशन करने के लिए 500 केवीए के सौर ऊर्जा सयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पल्ली ने देश को कार्बन न्यूट्रल बनने की राह दिखाई है। उन्हें खुशी है कि आज 500 किलाेवाट का साेलर प्रोजेक्ट मात्र तीन हफ्ते में बन जाता है। पल्ली गांव, ऊर्जा स्वराज का बड़ा उदाहरण बना है। उन्हाेंने कहा कि ग्लासगो अधिवेशन के समझौते में जो तय हुआ था, उसे जम्मू कश्मीर की एक पंचायत ने कर दिखाया दिखा दिया है।
प्रधानमंत्री पल्ली के लोगों के सहयोग के भी कायल हुए। उन्होंने कहा- मैं दिल्ली के लाल किले से सबके संयुक्त प्रयास का जिक्र करता हूं, लेकिन पल्ली के लोगों ने यह दिखाया कि सबका प्रयास क्या होता है। पल्ली में न तो कोई ढाबा है और न ही कोई लंगर। हर घर ने भोजना जमाकर पल्ली पंचायत में काम करने वाले सभी श्रमिकों के खाने का बंदोबस्त किया।यह बहुत गर्व की बात है। पल्ली में 18 दिन में बनकर तैयार हुए 500 किलोवाट के इस संयत्र से 348 घराें को रोशन किया गया है। इसे साइंस एंड टेक्लानोलीजी मंत्रालय की सेंट्रल इलेक्ट्रािनिक्स लिमिटेड की 25 सदस्यीय टीम ने बनाया है।
पौने तीन करोड़ की लागत से 6408 वर्गमीटर में लगा है ऊर्जा संयंत्र : पल्ली में 6408 वर्ग मीटर में बने इस सौर ऊर्जा संयंत्र में 1500 सोलर पैनल लगाए गए हैं। प्रोजेक्ट को 2.75 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इससे गांव की दो हजार बिजली यूनिट की जरूरत पूरा होगा। गांव की जरूरत के अनुसार इस संयत्र की क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है। पंचायत को कार्बन न्यूट्रल बनाने की मुहिम के तहत परिवारों को सौर ऊर्जा चूल्हे उपलब्ध करने के साथ कुछ परिवारों को सोलर पंप भी दिए गए हैं।
अब हर साल 24 अप्रैल को पल्ली गांव का मनेगा जन्मदिन : प्रधानमंत्री के कदम पड़ने पर पल्ली के लोग खुशी से फूले नहीं समाए हैं। गांव के निवासी गुरदीप सिंह का कहना है कि हम आभारी हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के लिए हमारी पंचायत को चुना। गांव में इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू हो गई है। विकास के कई प्रोजेक्ट तोहफे में मिले हैं। वहीं सरपंच रविन्द्र शर्मा का कहना है कि गांव में एलईडी बल्ब, सोलर कुकर, सोलर स्टोव के साथ 10 सोलर इरीगेशन पंप भी मिल हैं। जल्द 40 और पंप लगने जा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि हर गांव का जन्मदिन होना चाहिए। हमने तय किया है कि अब पल्ली का जन्मदिन हर 24 अप्रैल को मनाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।