Updated: Mon, 02 Jun 2025 11:39 AM (IST)
जम्मू के जानीपुर थाना क्षेत्र के पलौड़ा में शनिवार रात फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। राजिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोग उनके घर के बाहर फायरिंग करके भाग गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीर विक्रांत सिंह मन्हास और रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जानीपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पालौड़ा में शनिवार रात फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पलौड़ा निवासी राजिंदर सिंह ने जानीपुर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात करीब 2:50 बजे एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और 4-5 राउंड हवा में फायरिंग कर फरार हो गए। शिकायत में यह भी दावा किया गया कि हमलावरों का इरादा उन्हें जान से मारने का था।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपित वीर विक्रांत सिंह मन्हास के साथ पलौड़ा के ही रहने वाले रोहित सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। वीर विक्रांत को शिकायतकर्ता का पड़ोसी बताया है। आरोपितों के विरुद्ध दहशत फैलाने और शस्त्र अधिनियम कानून के तहत जानीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है। एसएचओ जानीपुर विक्रम शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इस सनसनीखेज मामले को सुलझाने में बड़ी आसानी हुई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में और कोई व्यक्ति तो शामिल नहीं था। इसके पीछे की असली वजह क्या थी।
एसएचओ का कहना है कि आरोपित वीर विक्रांत पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल के बारे में पुलिस जानकारी हासिल करने में लगी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।