विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: बारिश न होने से किसानों की बढ़ी मुसीबत, सूख सकती है गेहूं की फसल; मौसम विभाग ने कही ये बात

By guldev raj Edited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 13 Jan 2024 06:08 PM (IST)

बारिश न होने के कारण कंडी क्षेत्र के किसानों की हालत काफी खराब है। अगर जल्द ही कंडी इलाके में ...और पढ़ें

बारिश न होने से किसानों की बढ़ी मुसीबत, सूख सकती है गेहूं की फसल।
बारिश न होने से किसानों की बढ़ी मुसीबत, सूख सकती है गेहूं की फसल।

जागरण संवाददाता, जम्मू। एक तो पहले कड़ाके की ठंड से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। वहीं, बारिश के जल्दी होने के आसान नजर नहीं आते देखकर किसान और परेशान हो उठा है। खासकर कंडी क्षेत्र के किसान जहां गेहूं की फसल पानी की कमी से सूखने लगी है। किसानों को उम्मीद थी कि इस लोहड़ी के पर्व पर बारिश हो ही जाएगी और दम तोड़ रही फसलों को बल मिल जाएगा।

कंडी की जमीन को है बारिश की जरूरत

लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले 10 दिन तक मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा, बारिश के आसार नहीं हैं। महज दूर पहाड़ों पर हल्की बारिश हो सकती है। मैदानों में मौसम जैसे हैं, ऐसे ही बने रहेंगे। इससे कंडी क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई हैं क्योंकि कंडी क्षेत्र के किसान घाटे के दौर से गुजर रहे हैं। हर साल मौसम किसी न किसी रूप में किसानों को नुकसान देने में लगा हुआ है। कंडी क्षेत्र की जमीन सूखी हुई है और उसमें नमी दूर जा चुकी है। यहां फसलों को पानी देने का एक ही साधन बारिश है, जोकि हो नहीं रही।

पंप सेट से नहीं हो पा रही सभी किसानों के खेतों की सिंचाई

वहीं, नहरी क्षेत्र जोकि निचले क्षेत्र कहलाए जाते हैं वहां पर थोड़ी बहुत नमी है। लेकिन फसलों के कंठ तो सूखे हुए हैं। अधिकांश नहरों में पानी पहले ही बंद हुआ पड़ा है। पंप सेट से कुछ किसान सिंचाई करने का प्रयास कर रहे हैं मगर यह हर खेत के लिए संभव नहीं। फिलहाल नहरी क्षेत्र के किसानों को भी चैन नहीं है। अगर जल्दी ही वर्षा नहीं हुई तो गेहूं के पौधों का विकास नहीं हो पाएगा। ऐसे में पैदावार पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म...मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए हो जाएं तैयार, मकर संक्रांति पर खुलेंगे प्रवेश द्वार

बारिश न होने से गेहूं की फसल में होगा घाटा

नंदपुर के किसान विजय चौधरी ने कहा कि पिछली फसल का नुकसान की भरपाई अभी हो ही नहीं पाई कि अब गेहूं की फसल का घाटा सामने दिखा रहा है। जम्मू की फसलें बारिश पर ही निर्भर रहती हैं। नहर तो है लेकिन सर्दियों में साफ-सफाई के चलते नहर में पानी बंद कर दिया जाता है। अब किसान संकट में हैं।

वहीं, चौधरी प्रकाश ने कहा कि बारिश होने से ही सारी परेशानियां दूर होंगी। अगर समय पर बारिश न हुई तो इस बार किसानों को नुकसान से कोई बचा नहीं पाएगा।

ये भी पढ़ें: अखनूर में करोड़ों की लागत से बने डॉक्टर के क्वार्टर बने भूत बंगले, 13 साल पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने करवाया था निर्माण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।