विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मशहूर गजल गायक Sachin Sharma देंगे प्रदेश के नए कलाकारों को मौका, बोले- जम्मू कश्मीर कला के क्षेत्र में समृद्ध

By JagranEdited By: Vikas Abrol
Published: Mon, 26 Sep 2022 05:17 PM (IST)

श्रीनगर दौरे से लौटते समय गजल गायक सचिन ने कहा कि जम्मू कश्मीर ने फिल्म इंडस्ट्री को संगीत की दुनिया ...और पढ़ें

सचिन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने फिल्म इंडस्ट्री को संगीत की दुनिया मेें एक से बढ़कर एक नगीने दिए हैं।
सचिन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने फिल्म इंडस्ट्री को संगीत की दुनिया मेें एक से बढ़कर एक नगीने दिए हैं।

श्रीनगर, संवाद सहयोगी : अपनी दमदार गायकी से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जगह हासिल कर चुके सचिन शर्मा इन दिनों भारत और विदेशों के कुछ प्रसिद्ध संगीतकारों और कलाकारों के साथ अपनी कुछ नई मूल गजलों पर काम कर रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि जम्मू-कश्मीर के भी कुछ कलाकारों को सचिन शर्मा लाभ देने वाले हैं। उनकी कला को भी वह मंच देने की सराहनीय पहल करने वाले हैं। वह नई पीढ़ी के कलाकारों को आगेे लाने के पक्षधर हैं।

श्रीनगर दौरे से लौटते समय गजल गायक सचिन ने कहा कि जम्मू कश्मीर ने फिल्म इंडस्ट्री को संगीत की दुनिया मेें एक से बढ़कर एक नगीने दिए हैं। इनमें केएल सहगल, संतूर वादक पं. भजन सोपोरी, शिवकुमार शर्मा आदि किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर कला के क्षेत्र में समृद्ध रहा है। नई पीढ़ी मेें भी कई अच्छे गायक और गायिकाएं हैं, लेकिन उन्हें एक बड़े फलक पर लानेे की जरूरत है। इसी दिशा में वह कुछ प्र्रयास करना चाहते हैं। सचिन शर्मा के आने वाली फिल्मों और शार्ट वीडियो में यहां के कलाकारों को काम मिलने की पूरी संभावना है।

आपको बता दें कि सचिन शर्मा ने गजल गायक के रूप में खुद को स्थापित किया। अपनी दिलकश आवाज की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में जगह हासिल की है। “आंसू”, “आज की रात”, “आंख जब बंद किया करते हैं”, “बदन के दोनों”, “तुम कवि की कल्पना” आदि गजलों से दुुनिया में प्रसिद्धि पाई। सचिन शर्मा को गजल गायक जगजीत सिंह ने 2005 में कनाडा के टोरंटो में सबसे प्रतिष्ठित राय थामसन हाल में पेश किया था, जहां उन्होंने अपनी गजल 'आंख जब बंद किया करते हैं' गाकर बहुत प्यार बटोरा था।

सचिन कई विश्व प्रसिद्ध गायकों जैसे अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, ऋचा शर्मा, अमित कुमार, साधना सरगम के साथ भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच साझा कर चुके हैं। यूएसए, कनाडा, यूके, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ताइवान आदि देशों में अपनी गायकी से प्रसंंक बनाए। उनके मूल गजल का युवा वर्ग भी दीवाना है। उनकी सबसे हालिया मूल गुजल "आंसू" को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही मिली है।