Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक दीनानाथ भगत का निधन, लुधियाना के DMC अस्पताल में ली आखिरी सांस

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 09:36 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक दीनानाथ भगत का 79 वर्ष की आयु में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। 2014 में वह भाजपा के टिकट पर चिनैनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने आरएसएस से जुड़कर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक दीनानाथ भगत का निधन। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जम्मू/लुधियाना। जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक दीनानाथ भगत का सोमवार को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। वह जम्मू-कश्मीर की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा थे। 2014 में वह भाजपा के टिकट पर ऊधमपुर जिले की चिनैनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस के कृष्ण चंद्र को भारी मतों के अंतर से हराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आरएसएस से जुड़कर राजनीतिक दुनिया में कदम रखा और एक सरकारी सेवक के रूप में अपना करियर शुरू किया। पहले वे सरकारी कर्मचारी थे और बाद में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता। 2022 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।

    पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब थी। बताया जाता है कि लंग इंफेक्शन के कारण उन्हें पहले जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया था, जहां से उन्हें जम्मू से डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

    दीनानाथ भगत भाजपा में रहते हुए संगठन और उम्मीदवार चयन से नाखुश थे। इसके बाद उन्होंने नवंबर 2020 में भाजपा से इस्तीफा दिया था और नेशनल पैंथर्स पार्टी में शामिल हो गए थे। उसके बाद जनवरी 2022 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।