जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर आए लोग; कितनी थी तीव्रता?
डिजिटल डेस्क जम्मू-कश्मीर के डोडा में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र सतह से 5 किमी नीचे था। हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। दोनों प्रदेशों में आपदा से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भूस्खलन और बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है किश्तवाड़ और कठुआ में बादल फटने से 80 लोगों की जान जा चुकी है।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा जारी भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में सतह से 5 किमी नीचे स्थित था।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार सुबह 3:27 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इससे किसी भी तरह के हताहत की सूचना नहीं है।
आपदा से हो रहा नुकसान
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इस दौरान आपदा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया हुआ है। भूस्खलन व बादल फटने से काफी नुकसान हो रहा है। किश्तवाड़ और कठुआ में बादल फटने की घटनाओं से अब तक 80 लोगों की जान चली गई है। वहीं कई घायल है।
बीते दिन हिमाचल में भुभु जोत में बादल फटने से मंडी की चौहारघाटी व कुल्लू जिला की लगवैली में बाढ़ आ गई। भुभु जोत की पहाड़ी पर बादल फटने से पानी दो भागों में बंट गया। इस आपदा से चौहारघाटी की पंचायत तरसावण, सिल्हबुधाणी के अलावा कुल्लू की लगघाटी के कड़ौण, तेलंग सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई इनपुट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।