Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या सड़क किनारे इस तरह की डंपिंग साइट से सुधर सकती है मंदिरों के शहर की स्वच्छता में रैंकिंग

    By Lokesh Chandra MishraEdited By:
    Updated: Fri, 25 Feb 2022 06:03 PM (IST)

    गंदगी केअंबार बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है तो लोग चाहते हैं कि इस डंपिंग साइट को खत्म कर इसकी जगह डिस्पेंसरी ...और पढ़ें

    Hero Image
    पीरखोह के अलावा यहां उत्तरी भारत का एकमात्र रुकमणि कृष्ण मंदिर और बलराम मंदिर भी यहीं है।

    जागरण संवाददाता, जम्मू : मंदिरों के शहर जम्मू के प्रसिद्ध सर्कुलर रोड पर कचरे के ढेर स्वच्छता सर्वेक्षण में दो अंकों में आने के जम्मू नगर निगम के प्रयासों को ग्रहण लगा रहे हैं। यहां बनाई गई डंपिंग साइट लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। यहां गंदगी के लगे अंबार बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। अब जबकि जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है तो लोग चाहते हैं कि इस डंपिंग साइट को खत्म कर इसकी जगह डिस्पेंसरी बनाई जाए। जिस जगह यह डंपिंग साइट बनी है, वहां जम्मू शहर का प्रसिद्ध पीरखोह मंदिर बिलकुल साथ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं जम्मू में गंडोले की सैर करने वाले लोग भी इसी जगह से आते-जाते हैं। पीरखोह के अलावा यहां उत्तरी भारत का एकमात्र रुकमणि कृष्ण मंदिर और बलराम मंदिर भी यहीं है। पर्यटकों को आकर्षित करने वाले इस स्थल के आसपास इस तरह के कचरे के ढेर सभी के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि यहां हर समय गंदगी फैली रहती है। कौवे-चीड़ियां गंदगी, चिकन, मीट जैसी गंदगी को उठाकर मंदिरों में फेंक देते हैं। ऐसे में पर्यटक यहां से क्या संदेश लेकर जाएंगे। लिहाजा स्थानीय निवासी चाहते हैं कि इस डंपिंग साइट को खत्म कर दिया जाए और यहां एक डिस्पेंसरी बनाई जाए जहां आसपास के गरीब लोगों को इलाज मिल सके।

    क्या कहते हैं लोग : व्यापार मंडल प्रधान एवं स्थानीय निवासी गुरमीत सिंह ने कहा कि सर्कुलर रोड जम्मू शहर का प्रसिद्ध मार्ग है जहां लोग सैर करने आते हैं। पीरखोह समेत विभिन्न प्रसिद्ध मंदिर यहां हैं। गंडोला भी यहीं से शुरू किया गया है। रोजाना पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा। यहां डंपिंग साइट बीमारियों को न्यौता दे रही है। हरिवंदर सिंह ने कहा कि मुंह पर रूमाल रखे बिना यहां से गुजरना मुश्किल है। आसपास रहने वालों का जीना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम इसे फौरन यहां से शिफ्ट करे। बार-बार मांग की जा रही है।’

    मंदिरों को जोड़ने वाले मार्ग पर गंदगी का ढेर अफसोसनाक : स्थानीय लाेग आनंद गंडोत्रा ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि डिप्टी कमिश्नर कार्यालय और कई प्रसिद्ध मंदिरों को जोड़ने वाले मार्ग पर गंदगी के ढ़ेर लगे पड़े हैं। इस मार्ग से अक्सर वीआइपी भी गुजरते हैं, लेकिन नगर निगम कोई परवाह नहीं कर रहा है। बिना देरी इस डंपिंग साइट को यहां से शिफ्ट किया जाए। वहीं मनोहर जोशी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में ऐसे तो नगर निगम अपनी रैंकिंग सुधारने से रहा। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए। एक अन्य नागरिक ‘सर्कुलर रोड डंपिंग साइट में पता नहीं कहां-कहां का कचरा लाकर फेंका जा रहा है। यहां गरीब लोग रहते हैं। शायद इसलिए कोई परवाह नहीं करता। इस जगह डिस्पेंसरी बनाई जाए ताकि आम लोगों को लाभ मिले। गंदगी से निजात दिलाई जानी चाहिए। इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।’

    मेयर और निगम अधिकारियों से कहा है : वार्ड नंबर 2 के कारपोरेटर जगदीश कुमार ने कहा कि सर्कुलर रोड किनारे डंपिंग साइट हटाने के लिए मेयर व निगम अधिकारियों से कहा गया है। हमारे वार्ड के साथ लगता यह क्षेत्र गंदगी से पटा रहता है। यहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालुओं, पर्यटकों का आना होता है। आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए यहां डिस्पेंसरी बनाने की मांग निगम अधिकारियों के समक्ष रखी है। उम्मीद है कि जल्द समाधान होगा।