Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Weather Update: आने वाले कुछ दिनों में मौसम के फिर बदलेंगे मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 04:27 AM (IST)

    बेहद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार कुछ इलाकों में मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाएंगे। कई स्थानों पर हल्की बारिश बर्फबारी हो सकती है। खासकर उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार से जम्मू संभाग में अधिकतर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुल मिलाकर अगले 10 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है।

    Hero Image
    कल से उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी, बारिश के आसार

    जागरण संवाददाता, जम्मू। बेहद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार कुछ इलाकों में मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाएंगे। कई स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। खासकर उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार से जम्मू संभाग में अधिकतर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुल मिलाकर, अगले 10 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 और 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार को सुबह मौसम साफ रहेगा लेककिन बाद में आंशिक बादल छाएंगे। 7-8 नवंबर को बादल छाए रहेंगे। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 9-10 नवंबर को बादल छाए रहेंगे।

    उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू संभाग में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। हालांकि सुबह पहले पहर और देर शाम को ठंड बढ़ने लगती है। दिन में धूप निकलते ही गर्मी का अहसास होने लगता है लेकिन जब तक धूप नहीं निकली होती धूप सेकने का मन होता है। 

    शनिवार रात को हल्के बादल छाए रहने के बाद रात में गर्मी का अहसास हो रहा था लेकिन ठंडी हवा राहत देने वाली रही। सुबह 11 बजे तक ठंडी-ठंडी सेकने का मजा लिया जा सकता है, लेकिन दोपहर में धूप तेज रहती है। आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज बदलने लगेंगे। नवंबर के दूसरे पखवाडे़ से ठंड तेजी से बढ़ने लगेगी। आने वाले दिनों में होने वाली वर्षा से तापमान में कमी आएगी।