Move to Jagran APP

Jammu Tourism: पंजाब में किसान आंदोलन से मंदिरों के शहर में कम पहुंच रहे सैलानी, होटल कारोबारियों को हो रहा भारी नुकसान

पंजाब में किसान आंदोलन (Farmers Protest) के चलते जम्मू-कश्मीर में सैलानियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। मंदिरों के शहर के नाम से प्रसिद्ध जम्मू में सैलानियों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन जम्मू आने वाली तीन से चार ट्रेनें रद हो रही हैं जबकि शेष ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही है।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Sat, 18 May 2024 01:51 PM (IST)
Jammu Tourism: पंजाब में किसान आंदोलन से मंदिरों के शहर में कम पहुंच रहे सैलानी, होटल कारोबारियों को हो रहा भारी नुकसान
पंजाब में किसान आंदोलन से मंदिरों के शहर में कम पहुंच रहे सैलानी।

जागरण संवाददाता, जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में मई के महीने में गर्मी का सीजन शुरू हो जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में सीबीएसई स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होते ही श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं। इसके चलते जम्मू में भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ जाती है। जम्मू में मई और जून माह में सीजन पीक पर रहता है और जून अंत में अमरनाथ यात्रा शुरू होने से यह सिलसिला जुलाई तक जारी रहता है, लेकिन इस बार दिक्कत है।

यात्रियों की संख्या में हुई भारी गिरावट

मई महीने का पहला पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन पहले ही तरह श्रद्धालुओं ने जम्मू का रुख नहीं किया है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग इसके लिए पंजाब में जारी किसान आंदोलन की वजह से रेल यातायात प्रभावित होने को मुख्य कारण मान रहे हैं। पिछले एक महीने से पंजाब में किसान रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हर दिन जम्मू आने वाली तीन से चार ट्रेनें रद हो रही हैं, जबकि शेष ट्रेनें भी घंटों देर से पहुंच रही है। 12 घंटे के सफर में 20 से 22 घंटे लग रहे हैं। इस कारण यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें: Jammu News: लाइट, कैमरा, एक्शन से गूंजेगा कश्मीर, उपराज्यपाल से मिले बॉलीवुड के ये दिग्गज डायरेक्टर

होटल कारोबार में दिखा असर

रघुनाथ मंदिर में रोजाना 500 से 700 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मई महीने में यह संख्या एक से डेढ़ हजार तक पहुंच जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार अगर यहीं हाल रहा तो इस साल का गर्मियों का सीजन पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा क्योंकि मई के महीने शहर के होटलों में कमरे बुक होना शुरू हो जाते हैं लेकिन इस बार अधिकतर होटल पूरी तरह से खाली पड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu News: सुरक्षा बलों की गोपनीय सूचनाओं को उजागर करने वाला रिटायर्ड एसपी गिरफ्तार, चार दिन की रिमांड पर भेजा