Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir: तीन दिनों तक चलेगा डोगरी मानता दिवस समारोह, 21 दिसंबर से होगा इसका आगाज

    By ashok sharmaEdited By: Vikas Abrol
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 05:59 PM (IST)

    डाेगरी मान्यता दिवस पर डोगरी संस्था तीन दिवसीय समारोह का आयोजन करेगी। संस्था के अध्यक्ष प्रो. ललित मगोत्रा ने बताया कि डोगरी संस्था 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक तीन दिनों के लिए डोगरी मानता दिवस मनाने जा रही है।

    Hero Image
    डोगरी संस्था 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक तीन दिनों के लिए डोगरी मानता दिवस मनाने जा रही है।

    जम्मू, जागरण संवाददाता : डाेगरी मान्यता दिवस पर डोगरी संस्था तीन दिवसीय समारोह का आयोजन करेगी। संस्था के अध्यक्ष प्रो. ललित मगोत्रा ने बताया कि डोगरी संस्था 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक तीन दिनों के लिए डोगरी मानता दिवस मनाने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत पिछले तीन वर्षों के सभी चार श्रेणियों में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं के अभिनंदन के साथ होगी तथा डोगरी संस्था सम्मान-2022 भी दिए जाएंगे। इसके अलावा मातृभाषा के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।दूसरे दिन हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षाओं में डोगरी विषय के साथ दस शीर्ष स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद डोगरी कवियों का मुशायरा होगा। समापन के दिन डोगरी साहित्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर एक संगोष्ठी होगी।

    प्रो. ललित मगोत्रा, अध्यक्ष डोगरी संस्था के अनुसार डोगरी संस्था, डोगरी भवन, कर्ण नगर जम्मू में तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी डोगरों को भाग लेने और मातृभाषा डोगरी और डुग्गर प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने के लिए मानता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान डोगरी साहित्य की एक पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। जिसमें संस्था के दुर्लभ प्रकाशन भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

    डोगरी संस्था जम्मू के महामंत्री राजेश्वर सिंह राजू ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रतिबंधों के कारण, डोगरी मानता दिवस उसी उत्साह के साथ नहीं मनाया जा सका। लेकिन इस साल इसे पूरे जोश के साथ मनाने का फैसला किया गया है और उम्मीद है कि सभी डोगरी प्रेमी अपनी शानदार भागीदारी के साथ इस शुभ अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम युवा पीढ़ी को डोगरी में बोलने के लिए प्रेरित करें और क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ बढ़ावा दें। इस तरह के गर्व भरे आयोजन उसी के लिए प्रेरित भी करते हैं।