यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanteras 2023: 10 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार,ज्योतिषाचार्य ने बताया खरीदारी का शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी 10 नवंबर को दोपहर में 12.36 बजे शुरु हो रही है। इसी दिन धनतेरस ( ...और पढ़ें

HighLights
- 10 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार
- सोने या चांदी की चीजें खरीदने की परंपरा
- कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर में 12.36 बजे शुरू
जागरण संवाददाता, जम्मू। ( Dhanteras Shubh Muhurat 2023) कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी 10 नवंबर को दोपहर में 12.36 बजे आरंभ होगी। इसी दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के त्योहार की शुरुआत भी धनतेरस के दिन से हो जाती है। इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में धनतेरस का खास महत्व है।
सोने या चांदी की चीजें खरीदने की परंपरा
धनतेरस के दिन धनवंतरि देव, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा का विधान है। इस दिन कुछ न कुछ खरीदने की भी परंपरा है। खास तौर पर लोग इस दिन सोने या चांदी की चीजें खरीदते हैं।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर में 12.36 बजे शुरू
श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर में 12.36 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 1.58 बजे संपन्न होगी।
10 नवंबर को ही मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व
धनतेरस का पर्व प्रदोष काल में मनाया जाता है, जो 10 नवंबर को 5.30 बजे से शुरू होकर रात्रि 8.08 बजे तक है। 11 नवंबर को त्रयोदशी तिथि प्रदोष से पहले ही दोपहर को समाप्त हो रही है। यही वजह है कि धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को ही मनाया जाएगा।
