Jammu : राकेश्वर सिंह मन्हास को सुरक्षित छुड़ाने और नक्सलवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग
डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब पाकिस्तान में घुसकर केंद्र सरकार सर्जिककल स्ट्राइक कर सकती है तो फिर नक्सलवाद पर क्यों नहीं कड़ी कार्रवाई की जा रही है।ये नक्सलवादी देश को नुकसान पहुंचाते रहे हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नक्सलवादियों के कब्जे में आए जम्मू के सपूत राकेश्वर सिंह मन्हास को सुरक्षित छुड़ाने और नक्सलवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करते हुए बुधवार को डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब पाकिस्तान में घुसकर केंद्र सरकार सर्जिककल स्ट्राइक कर सकती है तो फिर नक्सलवाद पर क्यों नहीं कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ये नक्सलवादी देश को नुकसान पहुंचाते रहे हैं। सुरक्षाबलों पर हमले करते रहते हैं। इन नक्सलवादियों से सख्ती से पेश आया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि नक्सलवादियों के कब्जे में आए राकेश्वर सिंह मन्हास को जल्द से जल्द सरकार सुरक्षित छुड़ाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब पाकिस्तान के कब्जे से पायलट अभिनंदन की भारत सरकार सकुशल वापसी करा सकती है तो नक्सलवादियों के चुंगल से राकेश्वर सिंह मन्हास की वापसी में देरी क्यों हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नक्सलवादियों की शर्त मानने की जरूरत नहीं, बल्कि इनको सबक सिखाने की जरूरत है। सीधे सर्जिकल स्ट्राइक कर नक्सलवादियों की कमर तोड़ी जाए।
प्रदर्शन के दौरान डोगरा फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि बहुत हो गया नक्सलवाद का खेल। अब इसे खत्म करने का समय आ गया। देश इतना सक्षम है कि राकेश्वर सिंह मन्हास को छुड़ा सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार अहम भूमिका निभाए। नक्सलवाद का खात्मा करने की नीति भी बनानी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि देश ने बड़े-बड़े मुद्दे सुलझा दिए। लेकिन नक्सलवाद वहीं का वहीं है। यह नक्सलवादी देश को घुन की तरह बर्बाद कर रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक, आशीष, कालू, प्रेम, बंटू, चंदू, नरेश, शिवा, कृष्णा आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।