Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu News: फंदे से लटकता मिला RBI कर्मचारी का शव, एक साल पहले भाई ने भी लगा ली थी फांसी

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 08:31 AM (IST)

    जम्मू के त्रिकुटा इलाके में एक आरबीआइ कर्मचारी ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई ने ठीक एक साल पहले इसी तरह फांसी लगा ली थी।

    Hero Image
    फंदे से लटकता मिला RBI कर्मचारी का शव

    जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) के कर्मचारियों की कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय एक कर्मी का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृत दीपक कुमार पुत्र मक्खन लाल पंजाब के अबोहर का रहने वाला था। जम्मू आरबीआइ में वह डिजाइनर असिस्टेंट था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिकुटा नगर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई को पूरा कर शव को उसके परिवार वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। त्रिकुटा नगर एसएचओ शिव देव सिंह ने बताया कि दीपक कुछ महीने से जम्मू में तैनात था। वह इन दिनों आरबीआइ में पदोन्नति के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

    अंदर से बंद था कमरा

    उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात को उसके साथ परीक्षा की तैयारी करने वाले अन्य कर्मचारी जब उसे बुलाने के लिए पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुलने पर पुलिस को सूचित किया।

    पुलिस ने खोला दरवाजा

    शिव देव सिंह ने कहा कि बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजे को खोला तो अंदर दीपक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। दीपक जम्मू में अकेला रहता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।

    एक साल पहले भाई ने भी लगा ली थी फांसी

    एसएचओ ने यह भी बताया कि दीपक के चाचा ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की करीब एक वर्ष पूर्व इसी प्रकार से मृत्यु हुई थी। भाई की मौत के बाद से वह तनाव में था। उसने अपने मोबाइल फोन पर भाई की तस्वीर लगाई हुई थी। मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच से यह आत्महत्या का मामला ही लग रहा है।