डीसी ने अमरनाथ यात्रा बंदोबस्त का लिया जायजा
जिला उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा ने मंगलवार को पुराने शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर अमरनाथ यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जिला उपायुक्त शहर के इंदिरा चौक रघुनाथ बाजार सिटी चौक शालामार मार्ग और अग्रवाल सभा में गई।
जागरण संवाददाता, जम्मू : जिला उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा ने मंगलवार को पुराने शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर अमरनाथ यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जिला उपायुक्त शहर के इंदिरा चौक, रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, शालामार मार्ग और अग्रवाल सभा में गई। शालामार मार्ग पर महाजन हाल में अमरनाथ यात्रा का तत्काल पंजीकरण चल रहा है। वहा यात्रियों की भीड़ रहती है। वह पंजीकरण केंद्र में गई और वहा के कामकाज की समीक्षा की। पुराने शहर के कई हिस्सों में अमरनाथ यात्री ठहरे हुए हैं। उन्होंने उन स्थानों पर जाकर यात्रियों से बात की और उन्हें दे दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में ऐसे बंदोबस्त की जाएं कि अमरनाथ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, लंगर, पानी, बिजली जैसी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। शहर के दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की और उन्हें अमरनाथ यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कहीं। जिला उपायुक्त के साथ सभी नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें अतिरिक्त जिला आयुक्त शेरपा मिंगा, अतिरिक्त जिला आयुक्त सतीश शर्मा, तहसीलदार जम्मू व कई वरिष्ठ अधिकारी जो अमरनाथ यात्रा के दौरान विशेष ड्यूटी पर तैनात हैं भी उनके साथ थे। बड़ी ब्राह्मणा में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान : संवाद सहयोगी, बिश्नाह : बड़ी ब्रह्मणा के तहसील व सिडको प्रशासन ने पुलिस की सहायता से क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान खड्ड ब सिडको की भूमि पर अवैध रूप से अपने ठिकाने बना रहे लोगों को 7 दिन की मोहलत देकर उन्हें जगह खाली करने का नोटिस थमाया। पुलिस के सौ जवानों के इस आपरेशन में भाग लिया। पुलिस टीम के साथ नायब तहसीलदार अर्जुन ¨सह ब सिडको के अधिकारी मौजूद थे। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि यह सिडको ब तहसील प्रशासन के आदेश पर तलाशी व अतिक्रमणकारियों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान है, ताकि इस सुनसान जगह में कोई नशे का कारोबार तो नहीं कर रहा। उसी के चलते कई की जगह को गहनता से खंगाला गया है। सिडको इंडस्ट्री बड़ी ब्राह्मणा की जमीन व अन्य सुनसान जगह में तलाशी अभियान चलाया। नाइब तहसीलदार अर्जुन ¨सह ने कहा कि क्षेत्र में सिडको की जगह में लोगों ने अपने अस्थायी ठिकाने बना रखे हैं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सात दिन के अंदर क्षेत्र को खाली करने का नोटिस दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।