विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: सरकारी कर्मियों का DA चार प्रतिशत बढ़कर हुआ 46 फीसदी, दिसंबर के वेतन में नई किश्त को किया जाएगा शामिल

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 12 Dec 2023 10:02 PM (IST)

वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत काम करने वाले सरकारी ...और पढ़ें

सरकारी कर्मियों के डीए को चार प्रतिशत तक बढ़ाया गया (फाइल फोटो)
सरकारी कर्मियों के डीए को चार प्रतिशत तक बढ़ाया गया (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जम्मू। Govt Employees DA Increased 4 Percent: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 प्रतिशत की जगह अब 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह महंगाई भत्ता, मूल वेतन पर दिया जाएगा।

पहले मंहगाई भत्ता था 42 प्रतिशत 

पहले मूल वेतन पर महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत था और इसे बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया गया है। एक जनवरी 2010 से पहले के नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को डीए की अतिरिक्त किश्त उनके जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी।

जबकि एनपीएस कर्मचारियों को यह किश्त नकद दी जाएगी। दिसंबर के वेतन में दिए डीए की नई किश्त को शामिल कर लिया जाएगा।

ये भी पढे़ं- Sikh Anand Marriage Act हुआ लागू , आर्टिकल 370 पर सुप्रीम फैसले के बाद परिवर्तन की राह पर जम्मू कश्मीर