Har Ghar Tiranga: केरिपुब ने रामबन में रैली निकाल दिया देशभक्ति का संदेश, हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने को बांटे तिरंगे
Har Ghar Tiranga केरिपुब ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय मार्ग के साथ बनिहाल रेलवे स्टेशन में रेल से यात्रा कर रहे लोगों को भी देशभक्ति फैलाने का संदेश दिया। इस रैली का नेतृत्व 166 बटालियन के कमांडेंट पुनीत कुमार कोलधर ने किया।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने के साथ आतंकवादियों के मंसूबों नकार रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल इस समय लोगों को हर घर झंडा फहराने का संदेश दे रही है। जम्मू के ग्रुप सेंटर बनतालाब में तिरंगा रैली के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बुधवार को संभाग के रामबन जिले में तिरंगा रैली का आयोजन कर लोगों को तिरंगे फहराने के लिए प्रेरित किया।
केरिपुब ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय मार्ग के साथ बनिहाल रेलवे स्टेशन में रेल से यात्रा कर रहे लोगों को भी देशभक्ति फैलाने का संदेश दिया। इस रैली का नेतृत्व 166 बटालियन के कमांडेंट पुनीत कुमार कोलधर ने किया।जोश के साथ नारे लगा रहे केरिपुब कर्मियों व स्कूली बच्चों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में तिरंगे भी वितरित किए। यह रैली बनिहाल में 166 बटालियन मुख्यालय से शुरू हुई थी। इस दौरान नवयुग टनल तक आयोजित इस रैली के दौरान भारत माता की जय, हर घर तिरंगा जैसे नारे लगा रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों ने लोगों में तिरंगे भी बांटे। स्थानीय निवासियों ने भी इस रैली के प्रति उत्साह दिखाया।
रैली में कमांडेंट के साथ हिस्सा लेने वालों में बटालियन के सेकेंड इन कमांड नवीन कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट शिवनंदन सिंह, असिस्टेंट कमांडर ऋषि पाल सिंह, विनोद चंद्र पंत, धर्मेंद्र कुमार, अलगर सामी, संजीव कुमार व कई जवान भी शामिल थे।अभियान में रेलवे स्टेशन बनिहाल के निरीक्षक योगेश दहीया के साथ बनिहाल थाना के प्रभारी व एवं अन्य सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। रैली के दौरान जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे वाहनों में सवार लोगों ने भी भारत माता की जय के नारे बुलंद करने के साथ केरिपुब के इस अभियान की सराहना की।केरिपुब की इस रैली को कामयाब बनाने में सरकार स्कूल बनिहाल के स्कूली बच्चों ने भी पूरा सहयोग दिया। केरिपुब की 166 बटालियन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जारी माह में क्षेत्र में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।