Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ ने कटड़ा में चलाया पौधरोपण अभियान

    कटड़ा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ की 06 बटालियन ने गांव धीरती स्थित अपने मुख्यालय में पौधारोपण अभियान चलाया। कई तरह के पौधे लगा कर स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण की अहमित के प्रति जागरूक किया।

    By Lokesh Chandra MishraEdited By: Updated: Sun, 06 Jun 2021 03:15 PM (IST)
    Hero Image
    सीआरपीएफ की 06 बटालियन ने गांव धीरती स्थित अपने मुख्यालय में पौधारोपण अभियान चलाया।

    कटड़ा, संवाद सहयोगी : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं पौधरोपण अभियान चलाया गया तो कहीं जागरूकता कार्यक्रम। इसी कड़ी में कटड़ा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ की 06 बटालियन ने गांव धीरती स्थित अपने मुख्यालय में पौधारोपण अभियान चलाया। कई तरह के पौधे लगा कर स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण की अहमित के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर हीरानगर रेंज के सीआरपीएफ के डीआइजी देवेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीआइजी देवेंद्र यादव ने कहा कि पेड़ है तो जीवन है। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना अत्यंत आवश्यक है। यदि पर्यावरण पूरी तरह से हराभरा रहेगा तो भूस्खलन तथा बाढ़ जैसी स्थिति पर नियंत्रण रहेगा। प्रदूषण भी कम होगा। खास कर पहाड़ी इलाकों में पेड़-पौधों की कमी से भूस्खलन का खतरा ज्यादा रहता है। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना मनुष्य का जीवन असंभव है। रविवार को चले पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 फलदार पौधे लगाए गए। मौके पर बटालियन के अधिकारियों के साथ जवान भी मौजूद थे।

    इस मौके पर बटालियन के कमांडेंट जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बटालियन मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तो कर ही रही है साथ ही समय-समय पर मां वैष्णो देवी मार्ग और आधार शिविर कटड़ा के आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान में भाग लेती रहती है। सीआरपीएफ की कोशिश हे कि कटड़ा पूरी तरह से हराभरा बना रहे। यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना ज्यादा रहता है, लिहाजा यहां के पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है।