विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कमांडर को मार दूंगा...', जम्मू-कश्मीर के डोडा में तैनात CRPF जवान की धमकी, विभाग ने किया बर्खास्त

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:51 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के डोडा में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान को सोशल मीडिया पर अपने कमांडर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है

HighLights

  1. डोडा में तैनात सीआरपीएफ जवान को नौकरी से बर्खास्त किया गया

  2. उस पर कमांडर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

  3. केंद्रीय सिविल सेवा नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा में तैनात एक जवान को नौकरी से निकाल दिया गया। बर्खास्त जवान सीआरपीएफ की 33वीं बटालियन की अल्फा कंपनी का हिस्सा था। शनिवार को विभाग ने आदेश जारी किया।

जानकारी के अनुसार, उस पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर अपने कमांडर को जान से मारने की धमकी देने वाले मैसेज पोस्ट किए थे।

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आरोपी की पहचान असम के रहने वाले प्रोबेशनरी कॉन्स्टेबल पिनाक नाथ के रूप में हुई है।

वह जम्मू-कश्मीर के डोडा में तैनात CRPF की 33वीं बटालियन की 'अल्फा कंपनी' का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में बल में शामिल हुआ था।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अधिकारियों के अनुसार, जवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह अपने कंपनी कमांडर को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा।

उसने एक अन्य पोस्ट में उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक जवान ने अपने सर्विस हथियार से अपने सीनियर और अन्य साथियों की हत्या कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने मामले की जांच की, जिसके बाद शुक्रवार को 'केंद्रीय सिविल सेवा (अस्थायी सेवा) नियम, 1965' के प्रावधानों के तहत नाथ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ)

यह भी पढ़ें- जम्मू: पुलिस को देखते ही भागने लगे दो युवक, पीछा कर पकड़ा तो जेब में मिला नशे का जखीरा; 22 ग्राम हेरोइन बरामद

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अंतरराज्यीय नशा तस्करी का पर्दाफाश, गटारू गैंग के 10 गुर्गे गिरफ्तार; पिस्तौल, कारतूस और हेरोइन बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।