Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu: SMVDU का दीक्षा समारोह आज, करीब चार दर्जन विद्यार्थियों को मिलेंगे मेडल; LG के साथ होंगे धर्मेंद्र प्रधान

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 10:28 AM (IST)

    Jammu Update श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा का नौवां दीक्षा समारोह गुरुवार को होगा। इसमें 42 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। दीक्ष ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jammu: SMVDU में मनाया जाएगा दीक्षा समारोह।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा(Shri Mata Vaishno Devi University Katra) का नौवां दीक्षा समारोह गुरुवार को होगा। इसमें 42 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दीक्षा समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा(LG Manoj Sinha) विश्वविद्यालय के चांसलर के रूप में भाग लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मेंद्र प्रधान बुधवार शाम को जम्मू पहुंचे

    समारोह के मद्देनजर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। समारोह में साल 2021-22 और 22-23 बैच के विद्यार्थियों को डिग्रियां व मेडल प्रदान किए जाएंगे। बीटेक, एमटेक, पीएचडी व अन्य संबंधित विषयों के विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएगी। इस बीच, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Union Minister Dharmendra Pradhan) बुधवार शाम को जम्मू पहुंच गए।

    एकीकृत कोर्स में 70 और पीएचडी में 74 डिग्री

    राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। दीक्षा समारोह में 1639 डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें 905 छात्र और 734 छात्राएं हैं। अंडर ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में 1004, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में 491, एकीकृत कोर्स में 70 और पीएचडी में 74 डिग्री दी जाएंगी।

    विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उपराज्यपाल गोल्ड मेडल व पीएचडी की डिग्रियां ही प्रदान करेंगे। बाद में संबंधित विभागों में जाकर विद्यार्थियों को इसके नामित किए गए अधिकारियों से डिग्रियां हासिल करनी होगी।

    यह भी पढ़ें: Masarat Alam: जिहादी मानसिकता के युवाओं का रोल मॉडल, हाफिज सईद का करीबी; पढ़ें कौन है मुस्लिम लीग JK का चीफ मसरत आलम

    आठवां दीक्षा समारोह 29 जुलाई 2022 को हुआ था आयोजित

    हालांकि, समारोह में सभी विद्यार्थी शामिल होंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षा समारोह 29 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया था जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि थे।

    आईआईएम जम्मू में भी जाएंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के जम्मू स्थित जगती कैंपस का दौरा करेंगे। वह आईआईएम जम्मू के चल रहे विकास प्रोजेक्टों की व्यापक समीक्षा करेंगे। वह फैकल्टी सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

    विकसित भारत 2047 के तहत जागरूक करने का अभियान

    बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष डा. मिलिंद पी कांबले ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के दौरे को लेकर हम उत्साहित हैं और विकसित भारत 2047(Viksit Bharat 2047) के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करने का अभियान चल रहा है। केंद्रीय मंत्री फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों से रूबरू होंगे।

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर बीएस सहाय ने कहा कि विद्यार्थियों फैकल्टी, सदस्यों के लिए विकसित भारत 2047 के विजन सहयोग करने के लिए बातचीत होगी।

    हमारी कोशिश इंस्टीट्यूट को अकादमिक व नवाचार का बेहतरीन केंद्र बनाना है। नवाचार और विकसित भारत के विजन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे। कैंपस में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लेंगे जिसमें क्लास रूम, सेंटर आफ एक्सीलेंस और अकादमिक ब्लॉक शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Weather Today: श्रीनगर में दिखा घना कोहरा तो जम्मू में हल्की धुंध, जानिए घाटी में कैसा रहेगा आज का मौसम?