विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हजरतबल दरगाह में तोड़फोड़ को लेकर बढ़ता जा रहा विवाद, भाजपा ने की कड़ी निंदा

Published: Sun, 07 Sep 2025 12:14 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर भाजपा ने श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे ...और पढ़ें

हजरतबल दरगाह में तोड़फोड़ राजनीतिक शरारत: बीजेपी
हजरतबल दरगाह में तोड़फोड़ राजनीतिक शरारत: बीजेपी

HighLights

  1. भाजपा ने हजरतबल घटना की कड़ी निंदा की
  2. शांति भंग करने का प्रयास बताया
  3. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर भाजपा ने श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक को नुकसान पहुंचाने के प्रयास की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे राष्ट्रीय प्रतीकों को बदनाम करने और क्षेत्र में शांति भंग करने का जानबूझकर किया गया प्रयास बताया है।

शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, डॉ. ताहिर चौधरी, अजय भारती, जोरावर सिंह जामवाल, डॉ. हरि दत्त शिशु और अन्य नेताओं ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने हमले में शामिल लोगों और इसे उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सुनील सेठी ने इस मुद्दे को अत्यधिक संवेदनशील और खतरनाक बताते हुए चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य कश्मीर में 1990 के दशक जैसी चरमपंथी भावनाओं को पुनर्जीवित करना है।

उन्होंने राजनीतिक हस्तियों, विशेषकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं द्वारा भड़काऊ संदेश ट्वीट करने और गलत सूचना फैलाने की कोशिशों की कड़ी निंदा की। सेठी ने कहा कि हजरतबल में तोड़फोड़ एक राजनीतिक शरारत है और राष्ट्रीय प्रतीक हर भारतीय का है। इसे राजनीतिकरण नहीं किया जा सकता और न ही इसका इस्तेमाल अशांति फैलाने के लिए किया जा सकता है।