Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hath Se Hath Jodo: कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, जयराम रमेश ने बीजेपी को लेकर कह दी ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 08:39 PM (IST)

    26 जनवरी से कांग्रेस एक नया अभियान शुरु करने जा रही है। बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं थी बल्कि होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा राजनितिक यात्रा होगी

    Hero Image
    26 जनवरी से कांग्रेस एक नया अभियान शुरु करने जा रही है

    शिमला, पीटीआई। 26 जनवरी से कांग्रेस एक नया अभियान शुरु करने जा रही है। बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि पार्टी 26 जनवरी से अपने 'हाथ से हाथ जोड़ो' राजनीतिक अभियान के तहत देश के 10 लाख मतदान केंद्रों पर मतदाताओं तक पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस एक और कैम्पेन शुरु करने जा रही है और इससे वो मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश करेगी।

    बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने ये जानकारी दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जयराम रमेश ने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा और भय फैलाने का आरोप लगाया।

    बीजेपी आरएसएस पर साधा निशाना

    कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा "ये यात्रा चुनाव से जुड़ी नहीं थी बल्कि बढ़ती आर्थिक असमानताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और भाजपा - आरएसएस की राजनीतिक तानाशाही और संवैधानिक संस्थानों पर हमले के खिलाफ एक विचारधारा की लड़ाई है।"

    क्या है हाथ से हाथ जोड़ो अभियान?

    प्रेस कांफ्रेंस में जयरा ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा विचारधारा की लड़ाई है लेकिन हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एक राजनीतिक अभियान है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान राजनीतिक इसलिए है क्योंकि इसमें कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दिखाई देगा।

    उन्होंने आगे कहा,"कांग्रेस 26 जनवरी से 26 मार्च तक अपने अभियान के दौरान छह लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में 10 लाख मतदान केंद्रों पर पहुंचेगी। राहुल गांधी द्वारा लिखित एक पत्र और मोदी सरकार की विफलताओं की एर 'चार्जशीट' को हर घर में वितरित किया जाएगा।"

    आपको बता दें कि 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी तक श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यह अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गुजर चुका है।