Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के राज्य दर्जे की बहाली पर कांग्रेस का अभियान तेज, अनशन में भाग लेने आएंगे राष्ट्रीय नेता

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 05:42 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने हमारा रियासत हमारा हक अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय स्तर के नेता भी अनशन में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस आलाकमान से संपर्क कर रही है। तारिक हमीद करा ने कहा कि राज्य का दर्जा मिलना जरूरी है।

    Hero Image
    केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से लोगों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर कांग्रेस अपने हमारी रियासत हमारा हक अभियान तेज करने की तैयारी में जुटी है। आने वाले दिनों में अनशन में भाग लेने के लिए अब राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। इसके लिए कार्यक्रम बनाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए हाईकमान से संपर्क कर रही है। पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में आज उधमपुर जिला कांग्रेस व जम्मू जिला शहरी के कार्यकर्ता अनशन में भाग लेने के लिए पहुंचे। श्रीनगर पार्टी मुख्यालय में भी अनशन चल रहा है। गत दिवस श्रीनगर में वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

    कार्यकर्ताओं ने अनशन पर बैठ कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा ने अनशन में भाग लेते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को अपनी पहचान, बुनियादी अधिकार दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा मिलना जरूरी है। इसके लिए पार्टी अपना अभियान तेजी के साथ चला रही है।

    यह भी पढ़ें- Yasin Malik से दिल्ली हाईकाेर्ट ने एनआईए की मृत्यु दंड याचिका पर मांगा जवाब, सुनवाई 10 नवंबर तक स्थगित

    उन्होंने आरोप लगाया कि गैर लोकतांत्रिक तरीके से जम्मू कश्मीर के लोगों के हकों को छीना गया। कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार पिछले छह सालों से जम्मू कश्मीर के लोगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

    उधमपुर के प्रमुख नेताओं ने आज अनशन में भाग लिया, जिनमें ओम प्रकाश, द्वारका प्रसाद, मुल्क राज, तीर्थ राम, राकेश खजूरिया, राजेश गुप्ता, गुलजार सिंह, हंसराज ठाकुर, हकीकत सिंह, बलवान सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, विकास खजूरिया, सरपंच सुनील शर्मा, माजिद हुसैन, इम्तियाज अली, रियाज अहमद, करुण भगत, संजय सिंह, कुंज लाल, राम पाल भगत, शाम लाल,भानु प्रताप,शिवम शर्मा, मदन लाल माथुर, मुकेश शर्मा, नारायण दत्त, सोहेल मलिक, संदीप शर्मा, राहुल दराई, राजिंदर कुमार, विकार खजूरिया, मोहित शर्मा, हर्ष संभ्याल, अर्जुन गुप्ता, पुरुषोत्तम शर्मा, राम कुमार बलोटिया, मोहम्मद राशिद, सज्जाद कुसैन व अन्य शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री चौधरी को उम्मीद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर राज्य दर्जा बहाल करने की करेंगे घोषणा

    देश में लोकतंत्र तानाशाही में तबदील हो गया

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान तारिक हमीद करा ने कहा कि देश में लोकतंत्र तानाशाही में तबदील हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को हिरासत में लेना दुर्भाग्यपूर्ण मिसाल है। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है। केंद्र सरकार बौखला गई है। मौजूदा सरकार के समय में चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई है। राहुल गांधी ने जिन प्रश्नों का जवाब चुनाव आयोग से मांगा है, वो देना चाहिए। देश में वन या टू मैन ही लोकतंत्र को बदल रहे हैं।