Jammu : बच्चों ने चित्रकलाओं से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता कराई
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सौ बच्चों ने भाग लिया। सोसायटी की प्रधान निशा वर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाना था।

जम्मू, जागरण संवाददाता : संपर्क इक्नामिकल डेवलपमेंट सोसायटी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में सौ बच्चों ने भाग लिया। सोसायटी की प्रधान निशा वर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाना था। कोविड-19 के मद्देनजर ऑनलाइन प्रतियोगिता रखी गई। बच्चों ने चित्रकलाओं से अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ रिश्ते रखने की अहमियत जताते हुए बच्चों ने तरह-तरह के चित्र बनाए। इनमें आशारिथा को पहला, वसूपरथ को दूसरा तथा अनिशा सिंह को तीसरा पुरस्कार मिला। इसके अलावा तविषा पंडित और तारंश महाजन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन की देखरेख शैफाली शार्म, शिवाली वैद, सुशांत बैगड़ा, चंद्र कांत लंगेह, कैमा, नीलम गुप्ता व साेसायटी के अन्य सदस्यों ने की।
प्रधान ने कहा कि सोसायटी भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी ताकि लोगों को जागरूक बनाया जा सके। बच्चों को ऐसी सामाजिक जिम्मेदारियां समझाने की जरूरत है। जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है, उससे जब तक नई पीढ़ी को अवगत नहीं कराएंगे, तब तक उससे बचने की दिशा में भी नई पीढ़ी नहीं सोचेगी। चित्र के माध्यम से पेड़ों का महत्व समझाते हुए पौधरोपण करने का भी संदेश दिया गया। इस मौके पर उन्हाेंने कोरोना महामारी में सतर्क रहते हुए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।