Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu News: चौधरी लाल सिंह ने शुरू की माता वैष्णो देवी तक की पैदल यात्रा, बेटे की मन्नत करेंगे पूरी

    By Jagran News Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 07:43 PM (IST)

    डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद लाल सिंह के बेटे दिव्य प्रताप सिंह ने मां वैष्णो देवी से मन्नत मांगी थी। इसको पूरा करने के लिए लाल सिंह अपने समर्थकों और परिवार के सदस्यों के साथ कठुआ निवास से मां वैष्णो देवी के लिए पद यात्रा शुरू कर दी है। इस दौरान उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

    Hero Image
    चौधरी लाल सिंह ने शुरू की माता वैष्णो देवी तक की पैदल यात्रा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। न्यायालय से इंसाफ मिलने पर डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के बेटे दिव्य प्रताप सिंह द्वारा मां वैष्णो देवी से मन्नत मांगी थी। उसके बाद उस मन्नत को पूरी करने के लिए लाल सिंह द्वारा समर्थकों और परिवार के सदस्यों के साथ कठुआ निवास से मां वैष्णो देवी के दरबार के लिए जयकारों से साथ यात्रा शुरू की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी शामिल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां वैष्णो की पैदल यात्रा को लेकर दिखा भारी उत्साह

    लाल सिंह की इस यात्रा का कठुआ जिला से हाईवे पर जगह-जगह उनके समर्थक कालीबड़ी,पल्ली मोड़, बरनोटी आदि में स्वागत कर रहे हैं। यात्रा में शामिल समर्थकों के लिए चाय पान आदि लंगर के स्टाल भी लगाए गए हैं। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बावजूद भी लाल सिंह के समर्थकों में मां वैष्णो देवी की पैदल यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस यात्रा में लाल सिंह खुद और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल है।

    ये भी पढ़ें: Jammu News: बडगाम में सुरक्षाबलों ने किया लश्कर-ए- तैयबा के माड्यूल का भंडाफोड़, 7 सदस्य गिरफ्तार

    मनी लॉन्ड्रिंग में बीते माह लाल सिंह की हुई थी गिरफ्तारी

    बता दे कि चौधरी लाल सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गत माह गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में भी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इसी बीच उन्हें जिला न्यायालय जहां उनको राहत मिली और जमानत दी गई है, न्यायालय से इंसाफ मिलने पर उनके बेटे दिव्य प्रताप सिंह ने मां वैष्णो देवी की यात्रा में पैदल यात्रा करने की मन्नत मांगी थी। इस मामले में उनकी पत्नी भी जमानत पर हैं, उस पर भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज हुआ है।

    ये भी पढ़ें: Jammu News: जम्मू-कश्मीर में 1 मार्च से बंद हो जाएंगे बिना जिग-जैग तकनीक वाले ईंट भट्ठे, प्रदूषण को लेकर NGT ने जारी किए नियम

    comedy show banner
    comedy show banner