Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    34वीं अंडर 10 राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता: कर्नाटक के चारवी, गुजरात के विवान विशाल शाह बने चैंपियन

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Sun, 01 May 2022 07:25 PM (IST)

    लड़कियों के वर्ग में कर्नाटक की आद्या रंगनाथ गुजरात की हन्या शाह ने दूसरा जबकि मध्य प्रदेश के माधवेंद्र प्रताप शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।महाराष्ट्र के अंश नंदन नेरुकर ने ओपन सेक्शन में क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    Hero Image
    महापौर जेएमसी चंद्र मोहन गुप्ता मुख्य अतिथि थे। विजेताओं के बीच 5 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए।

    जम्मू, जागरण संवाददाता : कर्नाटक की चारवी और गुजरात के विवान शाह ने 34वीं राष्ट्रीय अंडर-10 चेस प्रतियोगिता के लड़कियों और लड़कों के वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।जम्मू के कांगडा फोर्ट बैंक्वेट हाल, बरनाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में 247 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, प्रबंधकों, मध्यस्थों, लाइव गेम संचालकों और 26 राज्यों के अन्य विभिन्न अधिकारियों सहित लगभग 500 व्यक्तियों ने भाग लिया। दोनों विजेताओं को 70000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें विश्व, एशियाई और राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप के लिए भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से प्रायोजित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़कियों के वर्ग में कर्नाटक की आद्या रंगनाथ, गुजरात की हन्या शाह ने दूसरा जबकि मध्य प्रदेश के माधवेंद्र प्रताप शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।महाराष्ट्र के अंश नंदन नेरुकर ने ओपन सेक्शन में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया और क्रमशः 50000 रुपये और 35000 रुपये के नकद पुरस्कार प्राप्त किए। कुल नकद पुरस्कार 5.00 लाख प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष 15 में वितरित किए गए।

    इस अवसर पर महापौर जेएमसी चंद्र मोहन गुप्ता मुख्य अतिथि थे। जिन्होंने विजेताओं के बीच 5 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने ऑल जे एंड के शतरंज एसोसिएशन द्वारा की गई विश्व स्तरीय व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को आगे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि खेलों में मेहनत, अभ्यास और अनुभव से आगे बढ़ना संभव है। नई खेल नीति के बाद खिलाड़ी काफी प्रोत्साहित हैं। इसका परिणाम जल्द दिखने लगेगा।

    डा. एएस भाटिया एचओडी जैव विज्ञान जीएमसी जम्मू, राजकुमार मुख्य अभियोजन अधिकारी, बलदेव राज और कुलजीत जम्वाल उपाध्यक्ष जेकेसीए, अजीत सिंह, रंजीत सिंह, अरविंदू जिला संघ के सदस्य, अधिवक्ता हिमानी कोहली भी इस अवसर पर उपस्थित थे।कांगड़ा फोर्ट के मालिक दिग्विजय सिंह सांकरिया ने व्यक्तिगत रूप से आयोजन में पूरा सहयोग किया।

    अतुल कुमार गुप्ता अध्यक्ष अखिल जम्मू कश्मीर शतरंज संघ आयोजन समिति के अध्यक्ष थे।