यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Reasi Terror Attack: ड्राइवर के बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया, कंडक्टर अरुण भी था घर का इकलौता चिराग
रविवार की शाम शिवखोड़ी से कटड़ा जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 10 ...और पढ़ें

HighLights
- रियासी बस आतंकी हमले में ड्राइवर और कंडक्टर की हो गई थी मौत
- ड्राइवर विजय के दो बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
- कंडक्टर अरुण भी घर का इकलौता चिराग था
संवाद सहयोगी,रियासी। शिवखोड़ी धाम के श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमले में दो मासूमों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। ये दोनों मासूम रियासी जिले सूला पनासा के रहने वाले 40 वर्षीय विजय कुमार के हैं।
विजय ही बस को चला रहा था और आतंकियों ने सबसे पहले उसे ही गोली मारी थी। उसके साथ सहचालक अरुण कुमार की भी हमले में जान चली गई। अरुण कटड़ा तहसील के कांड्यारा का रहने वाला था और रिश्ते में विजय की बुआ का लड़का था।
ड्राइवर विजय के बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
सोमवार को चालक विजय के शव का रियासी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। स्वजन ने बताया कि विजय का बड़ा बेटा छह वर्ष और छोटे बेटे की उम्र मात्र डेढ़ वर्ष है।
छह माह पहले विजय के पिता रतनलाल का निधन हो गया था। विजय की मौत से पूरे घर पर आफत आ पड़ी है। 19 वर्षीय सहचालक अरुण कुमार तीन बहनों का अकेला भाई था।
हमले में ड्राइवर और कंडक्टर की गई थी जान
परिजनों ने बताया कि विजय रविवार की सुबह घर से कटड़ा गया था। वहां से वह विजय के साथ बस लेकर शिवखोड़ी गया था। लौटते समय बस पर आतंकी हमला हो गया।
सहचालक अरुण बस के अगले हिस्से में बैठा था। आतंकियों ने सबसे पहले चालक को निशाना बनाया था। इसी दौरान अरुण को भी गोलियां लगी, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Reasi Bus Attack: लश्कर ने रची थी शिव खोड़ी श्रद्धालुओं पर हमले की साजिश? अमेरिकी हथियारों का हुआ इस्तेमाल
