यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shahrukh Khan Dunki Movie: 'डंकी' की रिलीज से पहले माथा टेकने वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, वायरल हुआ वीडियो
हिंदी सिनेमा के किंग खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे पर अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- डंकी की रिलीज से पहले किंग खान पहुंचे माता वैष्णो देवी मंदिर
- 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख की फिल्म होगी रिलीज
- फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी
डिजिटल डेस्क, जम्मू। Shahrukh Khan Dunki New Movie हिंदी सिनेमा के किंग खान और सुपरस्टार शाह रुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे पर अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ ही रोमांस के नाम से मशहूर हैं शाहरुख खान।
डंकी की रिलीज से पहले किंग खान पहुंचे माता वैष्णो देवी मंदिर
इसी बीच अपनी नई फिल्म डंकी (Shahrukh Khan Dunki Movie) की रिलीज से पहले किंग खान माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले भी जवान फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे।
VIDEO | Bollywood actor @iamsrk visited Mata Vaishno Devi shrine earlier today. pic.twitter.com/HbjW0YczUC
— Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2023
इससे पहले इनकी दो फिल्म 'पठान और जवान' भी बॉक्सऑफिस पर कमाल की कमाई की। साथ ही कई रिकॉर्ड भी बनाए थे।
21 दिसंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख की फिल्म होगी रिलीज
अब रोमांस किंग अपनी नई फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Director Rajkumar Hirani) के निर्देशन में 120 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
खबरों के मुताबिक शाहरुख की अपकमिंग फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई है। ये साल किंग खान के लिए कमाल को गुजरा है।
यह भी पढ़ें: Animal: वैष्णो देवी पहुंचे संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार, 'एनिमल' की सफलता पर लिया मां का आशीर्वाद
