Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर काे राज्य का दर्जा बहाल करने का राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी रविवार को रियासी जिला के कटरा में हो रही प्रदेश कार्यकारिणी में जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने व प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव करवाने संबंधी राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेगी। यह राजनीतिक प्रस्ताव को कटड़ा में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा का विषय बना।
जम्मू, राज्य ब्यूरो । भारतीय जनता पार्टी रविवार को रियासी जिला के कटरा में हो रही प्रदेश कार्यकारिणी में जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने व प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव करवाने संबंधी राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेगी। यह राजनीतिक प्रस्ताव शनिवार को कटड़ा में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा का विषय बना। उसके साथ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उठने वाले अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई प्रदेश में कोरोना वायरस से उपजे हालात में पहली बार हो रही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग भी शनिवार सुबह जम्मू पहुंच गए थे।
वर्ष 2020 में कोरोनावायरस के हालात में प्रदेश भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की थी। शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय किया गया। बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी। इसमें पिछली प्रदेश कार्यकारिणी के बाद पार्टी की गतिविधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति भी तय होगी ।
प्रदेश भाजपा ने जम्मू कश्मीर में कोरोनावायरस के हालात में केंद्र सरकार के सहयोग से चलाई गई मुहिम के साथ भारत द्वारा करुणा से निपटने में विश्व के अन्य कुछ देशों को भी सहयोग देने को बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करने की तैयारी की हैइससे पहले दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पारंपरिक दीप प्रज्जवलित करने के साथ ही इसकी शुरूआत हुई। इसके बाद संगठन गीत और वंदे मातरम गाया गया। पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरूण चुग, प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना, सह प्रभारी आशीरूा सूद, राष्ट्रीय सचिव डा. नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान डा. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा , सत शर्मा , संगठन महामंत्री अशोक कौल ने संबोधित किया। तरूण चुग ने कहा कि वियव भर में भारत की ख्याति बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण भारत की छवि भी मजबूत हुई है। अब संकट के समय में पूरा विश्व भ्ारत के नेतृत्व की ओर देखता है। वैज्ञानिक, डाक्टर, इंजीनियर हर कोई भारत की ओर देख रहा है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में रविंद्र रैना ने कोविड 19 के संक्रमण पर रोक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रभावी कदम उठाने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले संकट के इस दौर में उन्होंने आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया और अब पूरे देश को वैक्सीन मुहैया करवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बन गया है। रैना ने जम्मू-कश्मीर में भी लाकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की सिायता के लिए किए गए कायों की सराहना की।
उन्होंने जिला विकास परिषद के चुनावों में पार्टी के याानदार प्रदर्शन पर भी सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज का थ्री टियर सिस्टम मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मजबूत होने से राष्ट्रवाद भी इस क्षेत्र मेंं मजबूत हुआ है। अब भारत विकास और खुशहाली की ओर लगातार अग्रसर है। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कार्यकारिणी के दूसरे दिन होने वाले सत्र पर जानकारी दी। मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट सुनील सेठी ने राजनीतिक प्रस्ताव के ड्राफ्ट को चचा्र के लिए पेश किया। महासचिव विवोद गुप्ता ने कार्यकारिणी का संचालन किया। डा. देेवेंद्र सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा। बैठक में संगठन महामंत्री अशोक कौल, कश्मीर प्रभारी यूसुफ सोफी, डा. डीके मान्यल, शक्ति परिहार, सुनील शर्मा, अरविंद गुप्ता, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, पवन खजूरिया, अनुराधा चाढ़क, अंजू डोगरा, रेखा महाजन, पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा, शील मगोत्रा, कटड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।