Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir DDC Election Result of Kathua District: कठुआ जिले में भाजपा ने 14 में से 11 सीटों पर बनाई बढ़त

    By VikasEdited By:
    Updated: Tue, 22 Dec 2020 07:52 PM (IST)

    जिला विकास परिषद के चुनाव में कठुआ जिले में कमल खिल रहा है। जिले की चौदह सीटों में से भाजपा ने ग्यारह सीटों पर अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। जिला विकास ...और पढ़ें

    Hero Image
    कठुआ जिले की चौदह सीटों के पहले चरण की मतगणना के रूझान में भाजपा 12 सीटों पर बढ़त बनाए है।

    जम्मू, जागरण संवाददाता । केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली बार हुए जिला विकास परिषद के चुनाव में कठुआ जिले में कमल खिल रहा है। जिले की चौदह सीटों में से भाजपा ने ग्यारह सीटों पर अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। जिला विकास परिषद के इस चुनाव में भाजपा ने सुबह से ही बढ़त बनाई हुई थी और देर शाम को आए ताजा रूझान में भाजपा कठुआ के डिंगा अंब, हीरानगर व नगरी सीट को छोड़ अन्य सभी ग्यारह सीटों पर अच्छी खासी बढ़त बनाए हुए थे। इन तीन सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवार दूसरे स्थान पर चल रहे है। एक सीट पर कांग्रेस, एक पर बसपा व एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कठुआ जिला

    1-बनी

    रीता देवी, भाजपा, 6509

    काजल, कांग्रेस, 4779

    2-बरनोटी

    सुषमा देवी, भाजपा, 9286

    अंजू बाला, बसपा, 3935

    3-बसोहली

    महान सिंह, भाजपा, 6117

    गुरमेल सिंह, निर्दलीय, 2832

    4 बिलावर

    बिक्रम सिंह, भाजपा, 4981

    शाम लाल सपोलिया, कांग्रेस, 2950

    5-डिंगा अंब

    सुषमा देवी, कांग्रेस, 5353

    रिम्मी चाढ़क, भाजपा, 4518

    6 हीरानगर

    कमल कांत, निर्दलीय, 4237

    अभिनंदन शर्मा, भाजपा, 4100

    7-कठुआ

    रघुनंदन सिंह, भाजपा, 3488

    चरणजीत सिंह निर्दलीय, 2783

    8 कीडियां गंडियाल

    कुमारी श्वेता, भाजपा, 5763

    कांता, अंडोत्रा, डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी, 4818

    9-लोहाई मल्हार

    किशोर कुमार,भाजपा, 3970

    तीरथ राम, कांग्रेस, 1910

    10-महानपुर

    तजिंदर सिंह, भाजपा, 5608

    राजिंदर सिंह, कांग्रेस, 3457

    11-मांडली

    नीरू बाला, भाजपा, 5948

    कांता देवी, कांग्रेस, 4964

    12-मढ़ीन

    करण कुमार, भाजपा, 4920

    बंसीलाल, डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी, 4194

    13-नगरी

    संदीप माजोत्रा, बसपा, 5852

    नीलम देवी, भाजपा, 4424

    14-नगरोटा गुजरू

    नारायण दत्त, भाजपा, 6238

    बुद्धी सिंह, कांग्रेस, 3597