विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Madhav: कौन हैं राम माधव, 'मिशन कश्मीर' की मिली जिम्मेदारी; क्या है बीजेपी की रणनीति?

Published: Wed, 21 Aug 2024 09:47 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Election) का बिगुल बज चुका है। चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ...और पढ़ें

जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए बीजेपी ने राम माधव को बनाया प्रभारी (फाइल फोटो)
जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए बीजेपी ने राम माधव को बनाया प्रभारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राम माधव को भाजपा ने बनाया जम्मू कश्मीर चुनाव का प्रभारी।
  2. 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में होंगे चुनाव।
  3. थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं राम माधव

राज्य ब्यूरो, जम्मू। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी की चुनावी तैयारियों को तेजी देकर जीत का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार देर शाम केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ राम माधव को भी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाने का फैसला किया।

इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आदेश जारी कर दिया। हाईकमान ने चुनाव को लेकर नई नियुक्ति के बारे में प्रदेश भाजपा को सूचित कर दिया है।

जानिए कौन हैं राम माधव

राम माधव जम्मू-कश्मीर की राजनीति में खासी पैठ रखते हैं। उन्होंने प्रदेश में वर्ष 2014 के चुनाव में प्रदेश भाजपा को मजबूत बनाने में भी अहम योगदान दिया था। इसके बाद जब भाजपा व पीडीपी की सरकार बनी तो उन्होंने इसके समन्वयक के रूप में बहुत कार्य किया है।

बाद में सरकार गिरने के बाद राम माधव को जम्मू कश्मीर को लेकर कोई खास जिम्मेदारी नहीं मिली थी। राम माधव फिलहाल थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।

जल्द जम्मू दौरे पर आएंगे राम माधव

पार्टी सूत्रों के अनुसार राम माधव जल्द जम्मू दौरे पर आएंगे। इस समय जी किशन रेड्डी जम्मू के नियमित दौरे कर तैयारियां को तेजी दे रहे हैं। वह अपने दो दिवसीय दौरे को समेट कर सोमवार देर शाम को दिल्ली चले गए हैं। दो प्रभारी बनाने से पार्टी जम्मू के साथ कश्मीर में भी बेहतर तरीके से तैयारियों को तेजी दे पाएंगी।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: विधानसभा चुनाव से पहले आज जम्मू पहुचेंगे राहुल और खरगे, नेकां संग तलाशेंगे गठबंधन की राह

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है। 90 विधानसभा सीटों के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 10 साल बाद होने जा रहे हैं। आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रदेश में यह पहला चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: माता वैष्णो देवी क्षेत्र में दिलचस्प होगा चुनावी मुकाबला, आखिर क्यों है यह सीट इतनी खास?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।